{"_id":"631f5be9cb2197070d15f98d","slug":"northern-command-chief-checks-security-along-loc-in-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh LOC: उत्तरी कमान प्रमुख ने कारगिल में एलओसी पर सुरक्षा जांची, बटालिक सेक्टर में जवानों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh LOC: उत्तरी कमान प्रमुख ने कारगिल में एलओसी पर सुरक्षा जांची, बटालिक सेक्टर में जवानों से मिले
Mon, 12 Sep 2022 09:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 09:49 PM IST
सार
पश्चिमी लद्दाख में कारगिल के बटालिक सेक्टर क्षेत्र में सेना की 14वीं कोर के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विवेदी को सुरक्षा परिदृश्य और किसी भी चुनौती से निपटने की तैयारी की जानकारी दी। इस दौरान अग्रिम इलाकों में पहुंचे द्विवेदी ने जवानों से मुलाकात की।
विज्ञापन
जवानों को सम्मानित करते कमान प्रमुख
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का दो दिवसीय लद्दाख दौरा पूरा होने के बाद उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को लद्दाख में एलओसी पर बटालिक सेक्टर का दौरा किया। सैन्य कमांडर ने ऑपरेशन तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
पश्चिमी लद्दाख में कारगिल के बटालिक सेक्टर क्षेत्र में सेना की 14वीं कोर के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विवेदी को सुरक्षा परिदृश्य और किसी भी चुनौती से निपटने की तैयारी की जानकारी दी। इस दौरान अग्रिम इलाकों में पहुंचे द्विवेदी ने जवानों से मुलाकात की।
विज्ञापन
सैन्य कमांडर ने कहा कि जवानों की तैयारी ऐसी हो कि वे किसी भी परिस्थिति में विजेता बनकर उभरें। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सेना प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने एलएसी के गोगरा-हॉट स्प्रिंग पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से दोनों सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया देखने के बाद लद्दाख में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की थी। दो दिवसीय दौरा पूरा कर वे दिल्ली लौट गए।