{"_id":"5d86858d8ebc3e014b5f9f5a","slug":"northern-army-commander-lieutenant-general-ranbir-singh-met-people-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्दन आर्मी कमांडर लोगों के बीच पहुंचे, बोले- अब युवा सुधारें अपना भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दन आर्मी कमांडर लोगों के बीच पहुंचे, बोले- अब युवा सुधारें अपना भविष्य
Sun, 22 Sep 2019 01:48 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
lt general Ranbir singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दन आर्मी कमांडर ले. जनरल रणबीर सिंह ने साउथ कश्मीर में लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि सेना और सरकार क्षेत्र के ओवरआल विकास और शांति के लिए काम कर रही है। सामुदायिक नेताओं से मुलाकात में सिंह ने क्षेत्रवासियों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हुए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को उधमपुर आधारिक पीआरओ ले. कर्नल अभिनव नवनीत ने संवाद का एक लघु वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि इस संदेश का उद्देश्य शांति को बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि लड़के और लड़कियां बेहतर शिक्षा हासिल करके नौकरी पाएं। वे अपना भविष्य बेहतर बनाए।
विज्ञापन
ले. जनरल सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए सेना प्रयासरत रही है। अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद उत्पन्न हुए हालात को सामान्य बनाने के लिए सेना ने पूरा सहयोग दिया है। जम्मू आधारित पीआरओ ले. कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सेना निशुल्क चिकित्सा शिविरों को लगाने के लिए अन्य गतिविधियां नियमित तौर पर कर रही है।
विज्ञापन
खासतौर पर चिनाब वैली और पीर पंजाल क्षेत्र में मिशन रीच आउट के तहत विभिन्न गतिविधियां की गई हैं। संवाद का उद्देश्य लोगों तक पहुंचकर शांति को कायम करना है। सेना जिम्मेदार वर्ग को प्रोत्साहित करती रही है।
हिरासत में लिए गए लोगों की नियमित चिकित्सा जांच: डीजीपी
डीजीपी जेल वीके सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों की नियमित चिकित्सा जांच की जा रही है। सरकार शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट 1978 के तहत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इसमें सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद कुछ मामलों को दूसरे राज्यों में भी शिफ्ट किया गया है। जेल में सभी लोगों को उचित डाइट मुहैया करवाई जा रही है। उनकी सेहत पर नियमित ध्यान दिया जा रहा है। विशेषज्ञों की देखरेख में उन्हें मेडिकेशन दिया जा रहा है। जेल में उनके रिश्तेदारों और संबंधियों से मिलने दिया जा रहा है।