फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   north zone inter university championship in ju

अब जेयू में जमेगा नार्थ जोन चैंपियनशिप का रण

Sat, 18 Oct 2014 02:08 AM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
north zone inter university championship in ju

यह पहला मौका है कि जब एक सत्र में जम्मू विवि तीन बड़ी स्पर्धाओं की मेजबानी कर रहा है। इसमें एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) की ओर से 27-31 अक्तूबर को नार्थ जोन बैडमिंटन (पुरुष व महिला), 7-13 नवंबर को नार्थ जोन हैंडबाल (पुरुष व महिला) और 16-19 नवंबर को आल इंडिया अंतर जोन हैंडबाल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप का आयोजन करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


बैडमिंटन के लिए विवि के जिम्नेजियम हाल में हावा कोर्ट बिछाकर विवि टीम को तैयार किया जाएगा। इसमें क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। हावा कोर्ट पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


इन कोर्टों की खासियत यह है कि इन्हें अस्थायी तौर पर कहीं भी बिछाकर मुकाबले करवाए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विवि जम्मू राष्ट्रीय स्तर की अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस, ट्वंटी-20 क्रिकेट, फेंसिंग आदि चैंपियनशिप का आयोजन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान फर्स्ट ईयर में पहली बार हो रही सेमेस्टर परीक्षाएं नार्थ जोन और आल इंडिया स्तर की बड़ी चैंपियनशिप में स्थानीय खिलाड़ियों के लिए चुनौती रहेंगी। सेमेस्टर परीक्षाओं में नवंबर माह में पहले और अप्रैल माह में दूसरे चरण में परीक्षाएं होनी है। वहीं, अक्तूबर के अंत और नवंबर में ही दोनों चैंपियनशिप आयोजित हो रही हैं। जिसमें विवि की टीमों में कालेज स्तर के खिलाड़ियों को शामिल होना होता है।

विवि में होंगी तीन खेल स्पर्धाएं

north zone inter university championship in ju

विश्वविद्यालय जम्मू में नेशनल और नार्थ जोन स्तर की हैंडबाल और बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियां तेज हो गई हैं। हैंडबाल की दो प्रतियोगिताओं के लिए विवि में पांच कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसमें चार कोर्ट पर मुकाबले और एक पर अभ्यास किया जाएगा।

इसके अलावा नार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए विशेष तौर पर दो हावा कोर्ट पर मुकाबले आयोजित करवाए जाएंगे। इसके अलावा जिला पुलिस लाइन के वुडन कोर्ट पर महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार चैंपियनशिप के लिए विवि में अतिरिक्त ढांचा तैयार किया गया है। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों की टीमें शिरकत करेंगे। जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed