फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   north india's largest snack park ready for inauguration

पढ़िए, नार्थ इंडिया के सबसे बडे स्नैक पार्क की खूबियां

Sat, 18 Oct 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 18 Oct 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
north india's largest snack park ready for inauguration
नार्थ इंडिया में पहले सर्प पार्क के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जीजीएम साइंस कालेज प्रशासन की ओर से लगभग एक कनाल भूमि पर सर्प पार्क तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन


इस पार्क में जहां सांपों के संरक्षण होंगे वहीं, कालेज में पढ़नेवाले जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को अध्ययन करने की भी सुविधा हासिल होगी। इसमें विभिन्न सर्पों पर अध्ययन की नई प्रणाली शुरू होगी, जिसमें माइक्रो जीपीएस सिस्टम से सांपों की हरकत को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस स्नैक पार्क की आधारशिला राज्य के आवास, संस्कृति मंत्री रमण भल्ला द्वारा 27 जून को आधारशिला रखी गई थी। वहीं, अब इस स्नैक पार्क की फेंसिंग कर दी गई है, जिसके अंदर सर्पों की पुरानी बर्मी भी हैं। जल्द उद्घाटन करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जीजीएम साइंस कालेज के प्रिंसिपल डा. नूतन कुमार ने बताया कि इस कालेज परिसर के अंदर स्नैक पार्क को तैयार करने का उद्देश्य है कि सर्पों का संरक्षण हो सके, क्योंकि प्रकृति के वे भी हिस्से हैं। इनके संरक्षण के साथ-साथ यहां के विद्यार्थी अध्ययन भी कर सकेंगे वहीं, लोगों को जागरूक भी किया जाएगा कि जहां कहीं भी सर्प निकलें उसे सुरक्षित इस पार्क में लाया जाए और स्वतंत्र छोड़ दिया जाए।


वहीं, कालेज के जियोलॉजी विभाग के दो प्रो. आंचल सिंह तथा प्रो. विजय शर्मा जो दोनों सर्प विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं, इनका भी सहयोग इस पार्क के विकास में रहेगा। उन्होंने कहा कि नार्थ इंडिया में इसे पहला बड़ा सर्प पार्क के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed