फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   North India first Space Research Technology centre will set up in Jammu

जम्मू में स्थापित होगा उत्तर भारत का पहला स्पेस टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर

Mon, 13 Aug 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 13 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
North India first Space Research Technology centre will set up in Jammu
इसराो - फोटो : फाइल
उत्तर भारत का पहला स्पेस टेक्नोलाजी रिसर्च सेंटर जम्मू में खुलेगा। इसमें रिसर्च के साथ ही पीजी डिग्री कोर्स भी कराया जाएगा। सेंटर सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ जम्मू में कार्य करेगा। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) की ओर से साल भर चलने वाले डॉ. विक्रम साराभाई शताब्दी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस रिसर्च सेंटर के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


इसरो के पहले चेयरमैन और संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई की रविवार को 99वीं जयंती थी। इस अवसर पर दिल्ली में डॉ. जितेंद्र सिंह ने डॉ. विक्रम साराभाई के योगदान को भी याद किया। कहा कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान स्पेस से जुड़े शैक्षिक और रिसर्च कार्यक्रमों में बढ़ोतरी की गई है। इसका लाभ उन दूरस्थ इलाकों को भी मिला है, जहां पहले स्पेस टेक्नोलाजी की पढ़ाई के सीमित अवसर थे।
विज्ञापन

 
डॉ. जितेंद्र सिंह के मुताबिक जम्मू के अलावा उत्तर पूर्व के त्रिपुरा में भी स्पेस टेक्नोलाजी रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। वहां यह नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एनआईटी) अगरतला के तहत काम करेगा। उन्होंने कहा कि पहले स्पेस रिसर्च और इससे जुड़ी पढ़ाई में केवल दक्षिण भारत के राज्यों का ही दबदबा था, लेकिन पिछले चार साल से यह देश के अन्य हिस्सों में भी स्थिति बदली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इसरो के पूर्व चेयरमैन और मशहूर वैज्ञानिक डॉ. के राधाकृष्णन से सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में खुलने जा रहे स्पेस टेक्नोलाजी विभाग में औपचारिक रूप से सलाहकार बनने के लिए अनुरोध किया था। डॉ. राधाकृष्णन के निर्देशन में ही मार्स मिशन लांच किया गया।


जाब के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू न केवल जम्मू-कश्मीर के लिए मजबूत तकनीकी प्लेटफार्म मुहैया कराएगी, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे इस क्षेत्र में जाब के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed