{"_id":"598361aa4f1c1b994d8b46a3","slug":"normal-life-got-affected-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरवार को भी कश्मीर में बरकरार रहा तनाव, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरवार को भी कश्मीर में बरकरार रहा तनाव, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
एजेंसी, श्रीनगर
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
लश्कर कमांडर अबु दुजाना के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में एहतियातन घाटी के ज्यादातर जगहों पर हायर सेकेंडरी स्कूल तथा डिग्री कालेज बंद रहे। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा तथा शोपियां जिले में इंटरनेट सेवा स्थगित रही। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी ताकि किसी भी घटना से निपटा जा सके।
विज्ञापन
श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा के जामिया मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं देने तथा हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को नजरबंद किए जाने के विरोध में व्यवसायियों ने जामिया मस्जिद परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
केटीएमएफ से जुड़े व्यवसायी मांग कर रहे थे कि लोगों को जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए। पिछले छह सप्ताह से नमाज नहीं हो पा रही है। साथ ही मीरवाइज को भी नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन