{"_id":"65d7b75899c313c3370c00d8","slug":"no-water-in-taps-at-railway-station-for-four-days-jammu-news-c-10-jam1005-308101-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेलवे स्टेशन पर चार दिनों से नलों में नहीं पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेलवे स्टेशन पर चार दिनों से नलों में नहीं पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में शौचालय भी बंद, वैकल्पिक व्यवस्था न होने से बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अभी तपिश शुरू होने में समय है। हालांकि इससे पहले ही जम्मू रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी के की समस्या गहराने लगी है। प्लेटफार्म पर यात्रियों से लेकर रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्लेटफार्म पर बीते चार दिनों से नल सूखे हैं। लोगों को मजबूरन बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
प्लेटफार्म पर पानी की आपूर्ति चार दिनों से नहीं है। इस कारण शौचालयों को भी बंद कर दिया गया है। परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। प्लेटफार्म नंबर दो पर भी यही स्थिति है। नल सूखे पड़े है। यात्री मजबूरन बोतल बंद पानी खरीद रहे हैं। वहीं दुकानदार मौके का फायदा उठाते हुए 15 रुपये की बोतल को 20 रुपये में बेच रहे हैं। पानी की समस्या होने के बावजूद रेलवे प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।
रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों में रहने वाले परिवार को दिन में सिर्फ 10 मिनट तक पानी मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है समस्या से रेलवे प्रशासन को अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली है।