{"_id":"682b86110d771f28b60d1301","slug":"no-water-in-market-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123360-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सफाई के चलते दोपहर चार बजे तक सूखे रहे नल, कंठ सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सफाई के चलते दोपहर चार बजे तक सूखे रहे नल, कंठ सूखे
विज्ञापन
रियासी के मुख्य बाजार में बंद पड़ा पब्लिक स्टैंड
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर के प्रमुख स्थानों पर पीने के पानी के लगाए गए फ्रिज व वाटर कूलर दोपहर बाद तक नहीं चलने से बाजारों में आने वाले लोगों के प्यास से कंठ सूख रहे हैं। वहीं, इन वाटर कूलरों से रोजाना पीने का पानी भरने वाले स्थानीय दुकानदार व अन्य लोग भी परेशान हो रहे हैं।
नगर के बस अड्डे तहसील ऑफिस के बाहर, मुख्य बाजार, गणेश मंदिर के बाहर, सनातन धर्म सभा के पास, चौक चबूतरा, हायर सेकेंडरी स्कूल के पास, थापा चौक, महादेव मंदिर में लोगों के लिए लगाए गए वाटर कूलर व फ्रिज में सोमवार की सुबह पानी नहीं आया। बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को नल खाली होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर लगभग चार बजे इन पब्लिक स्टैंड पर पानी की आपूर्ति शुरू हो पाई।
इस संबंध में जलशक्ति विभाग के सहायक इंजीनियर तरुण वर्मा ने बताया कि मुख्य जलाशयों की सफाई अभियान के कारण पानी की आपूर्ति को पब्लिक स्टैंड पर बंद रखा गया था। सुबह जलाशयों को साफ किया गया। उसके बाद मोटरों के जरिए उनमें पानी भरा गया और इसके आपूर्ति चालू की गई। लोगों को गर्मियों में पीने का स्वच्छ पानी मिल सके, यह विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।