फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No Tourist Hut, first make Bankar

टूरिस्ट हट की छोड़िए, पहले बनवाएं बंकर

Tue, 21 Apr 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 21 Apr 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
No Tourist Hut, first make Bankar

बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा जीरो लाइन के तमाम गांवों में टूरिस्ट हट बनाने के प्रस्ताव को सीमा पर बने ताजा हालात से बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


बॉर्डर फेस्टिवल से दहशत की खाई को पाटने का हाल में प्रयास किया गया था। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर फिर से दहशत पसर गई है।

ऐसे में लोग अपने लिए गांव में ही सुरक्षित स्थान पर पनाह दिए जाने की मांग उठाने लगे हैं। दरअसल हाल के महीनों में पाकिस्तान ने जो रणनीति बनाई है उसमें सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों के बजाए सीधा आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान रेंज में आने वाले गांवों में न सिर्फ दहशत पसर जाती है, बल्कि ग्रामीणाें को जान के लाले पड़ जाते हैं। गांव में ऐसा कोई स्थान नहीं मिलता जहां पर गोलाबारी के दौरान भी ग्रामीणों को सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी परिस्थितियों के लिए सरकार ने जीरो लाइन पर स्थित सभी 22 गांवों में पक्के बंकर बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जो अभी तक अधर में लटका हुआ है।

जीरो लाइन पर स्थित गांवों के लोगों का कहना है कि गोलाबारी के दौरान उन्हें सबसे पहले अपनी व मवेशियों की जान बचाने के इंतजामों की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने पक्के बंकर बनाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन आए दिन गोलाबारी होती है और ग्रामीणों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है।


उल्लेखनीय है कि सरकार ने सभी बाईस गांवों में पक्के बंकर बनाने के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा था, जिसके लिए बाकायदा भूमि की शिनाख्त कर रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed