फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No time to think for elections: Omar

ये चुनाव के लिए सोचने का वक्त नहीं: उमर

Sun, 14 Sep 2014 01:50 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
No time to think for elections: Omar

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि फिलहाल चुनाव के लिए सोचने का उनके पास समय नहीं है। न ही चुनाव उनकी प्राथमिकता है। इस संबंध में जिन्हें फैसले लेना हैं वह लें।

विज्ञापन


बाढ़ से लोगों को बचाव, राहत और पुनर्वास, सेवाओं की बहाली और शांति को सुनिश्चित करने को उमर ने अपनी प्राथमिकता बताया है। उमर ने कहा कि शनिवार को 50 ट्रक राशन पीड़ितों में बांटा गया है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 36 घंटों में श्रीनगर के सभी इलाकों में राशन सप्लाई कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  बाढ़ में अभी भी करीब डेढ़ लाख लोग फंसे हुए हैं। उमर ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मौजूदा समय में चुनाव के संदर्भ में सोचने का समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात सुधरे लेकिन अभी भी चिंताजनक

No time to think for elections: Omar

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त वी संपत कह चुके हैं कि वह बाढ़ पीड़ित जम्मू कश्मीर की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं और चुनाव के बारे में फैसले रियासत की स्थिति को मद्देनजर रखकर ही किया जाएगा।

फैसला वहीं करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने उत्तरी कश्मीर में जल स्तर बढ़ने पर चिंता प्रकट करते हुए आशा प्रकट की है कि स्थिति इतनी खराब नहीं होगी जैसे कि घाटी के अन्य क्षेत्रों में है।

उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर में जल स्तर कम हो रहा है लेकिन अभी भी जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। सरकार जल स्तर खतरे के निशान से कम होने की प्रतीक्षा कर रही है।

बेहतरीन काम कर रहे सेना और बचाव दल

No time to think for elections: Omar

उन्होंने कहा कि रियासती सरकार के रिकार्ड के अनुसार अभी तक जम्मू संभाग में 129 लोगों की मौत हुई है और कश्मीर घाटीर में 30 से 35 लोगों की मौत की सूचना है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाए गए लोगों के बारे में सही आंकड़े सेना और एनडीआरएफ के पास हैं। उनकी जानकारी के अनुसार सेना ने करीब 50 हजार लोगों और एनडीआरएफ ने 20 से 30 हजार लोगों को बचाया है। सीमित हेलिकाप्टर होने के बावजूद बचाव अभियान को बेहतर तरीके से करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed