फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No stop on coming from outside, keep checking inside

बाहर से आने वाली पर रोक नहीं, भीतर रखी शराब जांच रहे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
No stop on coming from outside, keep checking inside
जम्मू। सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में स्थित शराब की दुकानों का स्टाक चेक करने के लिए जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन बाहर से आने वाली शराब पर कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं हो रही। पड़ोसी राज्यों से अब भी बड़े स्तर पर शराब आ रही है, जिसको पांच गुणा अधिक दामों पर बेचा जा रहा है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में तैयार होने वाली स्थानीय स्तर की विस्की जम्मू में बेची जा रही है। विस्की के दाम 2 हजाार से 2500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। दोमाना पुलिस ने तो 130 बोतलें पकड़ी। जो पंजाब से आई थीं। सूत्रों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों से आवश्यक वस्तुएं लेकर आने वाले वाहनों में इसकी सप्लाई आ रही है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से जो सामान जम्मू कश्मीर में आता है, उसकी आढ़ में शराब भी भेजी जा रही है। जांच के लिए मांगा 100 कर्मियों का स्टाफ लखनपुर में पहले आबकारी विभाग की जांच होती थी। बाद में हमारा स्टाफ सेल टैक्स में चला गया। अब कुछ जगहों पर जांच के लिए चेक पोस्ट बनाएंगी। इसके लिए 100 कर्मियों का स्टाफ मांगा गया है। पुलिस अपने स्तर पर बाहर से आने वाली शराब पर नजर रख रही है। विभाग कार्रवाई करेगा। अमरजीत सिंह, उपायुक्त आबकारी विभाग, जम्मू दो दिन में 16 दुकानों की जांच शराब की दुकानों का स्टाक चेक करने के लिए बनाई गई टीमों ने जांच शुरू कर दी है। वीरवार को दूसरे दिन जम्मू में आबकारी विभाग की टीमों ने सात से आठ दुकानों की जांच की। इसमें फिलहाल स्टाक पूरा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed