फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No respite from heat and humidity at the moment: Change in weather expected in some parts

जम्मू कश्मीर: मौसम के साफ रहने से बढ़ी गर्मी, आज कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव के आसार

Tue, 05 Sep 2023 02:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 02:44 PM IST
सार

जम्मू में मंगलवार को तड़के सुबह हल्की बारिश हुई। इससे उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि दिन की शुरुआत के साथ मौसम साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर को धूप में पसीने छूटे।

विज्ञापन
No respite from heat and humidity at the moment: Change in weather expected in some parts
जम्मू - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में लगातार मौसम के साफ रहने से तपिश और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। जम्मू के साथ कश्मीर में गर्मी का अहसास बरकरार है। कश्मीर के कई जिलों का दिन का पारा जम्मू के आसपास चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन मौसम लगभग साफ रहेगा।

विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार को तड़के सुबह हल्की बारिश हुई। इससे उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि दिन की शुरुआत के साथ मौसम साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर को धूप में पसीने छूटे। इसके साथ उमस भी थी। इससे पहले सोमवार की बात करें तो जम्मू में आर्द्रता का प्रतिशत 69 रहने से उमस ने परेशान किया, जबकि दिन का पारा सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 34.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कश्मीर में मौसम साफ रहने से राजधानी श्रीनगर में तपिश बरकरार है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 32.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed