फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No receipt on file submission in Bishrah Electricity Office

Jammu News: बिश्राह बिजली कार्यालय में फाइल जमा पर रसीद नहीं

विज्ञापन
No receipt on file submission in Bishrah Electricity Office
कुछ फाइलें गुम होने से परेशान हो रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अरनिया। बिश्राह उप मंडल बिजली कार्यालय में नए कनेक्शन के लिए आवेदन की फाइल जमा करने पर उपभोक्ताओं को नियमित रसीद नहीं दी जा रही है। हालत यह है कि कुछ आवेदकों की फाइलें गुम होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि रसीद के नाम पर कार्यालय कर्मचारी फाइल के पहले पृष्ठ की फोटो खींच लेते हैं। औपचारिक रसीद मिलने पर उसका विभागीय रिकॉर्ड मौजूद रहता।


उपभोक्ता मोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने बिश्राह कार्यालय में दो बार नए कनेक्शन की फाइल जमा करवाई पर दोनों बार फाइल गुम हो गई। तीसरी बार फाइल जमा करवाने पर अधिकारियों से जोर-जबरदस्ती करने पर रसीद मिली, जो बिना नंबर और आधिकारिक रिकॉर्ड के केवल औपचारिक दस्तावेज थी। मोहित का कहना है कि नए कनेक्शन की फाइल पर रसीद संख्या व तारीख दर्ज होनी चाहिए, ताकि भविष्य में फाइल लापता होने पर विभाग को जिम्मेदार ठहराया जा सके।
विज्ञापन


सेल्फ रसीद का आरोप, जवाबदेही से इनकार : एक अन्य उपभोक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यालय में सेल्फ रसीद का चलन है। जब भी वे रसीद मांगते हैं तो अधिकारी फाइल के पहले पन्ने की फोटो खींचने के लिए कहते हैं और औपचारिक रसीद देने में कतराते हैं। सुरेंद्र ने कहा कि ऐसा नियम जानबूझकर अपनाया जा रहा है ताकि फाइल गुम होने पर विभाग का कोई लेखा-जोखा न रहे। उनका कहना है कि यह लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिश्राह सब-डिवीजन के एईई सुनील सिंह ने कहा कि वे पिछले दो महीनों से इस कार्यालय का अतिरिक्त चार्ज देख रहे हैं और उनके कार्यकाल में जिन उपभोक्ताओं ने रसीद मांगी, उन्हें रसीद दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके चार्ज लेने से पहले की प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं के बारे में वह कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed