फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no power can separate kashmir from India

कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती

Sat, 21 Mar 2015 10:49 AM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
no power can separate kashmir from India

नौशेरा से भाजपा के विधायक रविंद्र रैना ने कहा कि भले वह पाकिस्तान कब्जे वाला कश्मीर हो या फिर चीन के कब्जे वाला, दोनों ही भारत के अंग हैं। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन करते हुए रैना ने कहा कि रियासत के तीनों खित्तों के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए गठबंधन सरकार का गठन किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा-पीडीपी गठबंधन को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। विधानसभा में अपने पहले वक्तव्य में रैना ने कहा कि लोगों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन मुहैया करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नेकां और कांग्रेस की पूर्व सरकार को भ्रष्टाचार को प्रोत्साहन देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद को भी आड़े हाथों लेते हुए उनके पीए केवल द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खोली। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्य आतंकियों की घर वापसी की बात करते हैं, लेकिन घर वापसी तो कश्मीरी पंडितों की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी भारतीय हैं

no power can separate kashmir from India

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की वापसी का विरोध करने वालों पर बरसते हुए रैना ने कहा कि उनका नाम आते ही यह भड़क जाते हैं। वह भी जम्मू-कश्मीर का ही अंग हैं। विधानसभा में सबसे युवा विधायक यावर अहमद मीर ने कहा कि गठबंधन सरकार का साझा न्यूनतम कार्यक्रम रियासत (सीएमपी) के लोगों को सशक्त बनाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सीएमपी लोगों के बीच रखा, लेकिन विपक्ष बिना उसका अध्ययन किए सिर्फ आलोचना कर रही है। उन्होंने नेकां और कांग्रेस के सदस्यों से सवाल किया कि 2008 में उन्होंने गठबंधन तो किया, लेकिन कोई सीएमपी नहीं बनाया और लोगों पर अपने निर्णय जबरन थोपे।

विधायक शक्ति राज ने चर्चा के दौरान कहा कि सरकार डोडा जिले के विकास के लिए कार्य करे, जो भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन रियासत के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गठबंधन साबित होगा। विधायक अजय नंदा ने कहा कि रियासत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और तमाम पर्यटन स्थलों पर विश्व स्तरीय पर्यटन ढांचा बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed