फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no politics over flood says mufti

बाढ़ मलबे पर कोई राजनीति नहीं: मुख्यमंत्री

Fri, 17 Apr 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अनंतनाग/पुलवामा
ब्यूरो/अमर उजाला, अनंतनाग/पुलवामा Updated Fri, 17 Apr 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
no politics over flood says mufti

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने वीरवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों खासतौर से व्यापारियों और बेसहारा लोगों में वीरवार को राहत चेक वितरित किये। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बाढ़ के मलबे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रियासत में सितंबर 2014 में आई विनाशकारी बाढ़ में इंसानी जिंदगियों को बचाने में स्थानीय युवाओं, राष्ट्रीय, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठनों, पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने कोशिश हैं कि जो लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, उनकी मदद की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही पुनर्निर्माण की दिशा में व्यापक कार्यक्रम शुरू करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बैठक के बाद राहत कार्यों की दिशा में काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि रियासत ने व्यापक बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के तहत केंद्र के साथ 2500 करोड़ का मामला उठाया है, ताकि बाढ़ जैसे हालात से निपटने को पुख्ता कदम उठाये जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अनंतनाग के 1027 लघु व्यापारियों के अलावा कुलगाम के 400, पुलवामा और शोपियां के 100- 100 व्यापारियों में राहत चेक वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed