{"_id":"96ecab273722f7cce0d0393408a1c9be","slug":"no-politics-in-flood-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत कार्यों में राजनीति बर्दाश्त नहीं : जुगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत कार्यों में राजनीति बर्दाश्त नहीं : जुगल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Sep 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रियासत में राहत कार्यों में राजनीति को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है। उन्होंने बाढ़ से तबाही के दौरान गायब रहने वाले कई मंत्रियों के अब बाढ़ प्रभावितों को चैक बांटते हुए नजर आने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों के पिक एंड चूज के आधार पर राहत वितरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को बाढ़ से आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़ और रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेताओं की उच्च स्तरीय टीम की अगुवाई कर रहे प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने बाढ़ से तबाही के कठिन समय में रियासत को हर तरह की मदद मुहैया करवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रियासत को राहत और पुनर्वास कार्य में कोई कमी नहीं आने देने का आश्वासन भी दिया हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह जल्द बुनियादी ढांचे को बहाल करे। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सुरक्षा बांधों की तत्काल मरम्मत करने को कहा। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को भी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की युद्ध स्तर पर मरम्मत करने को कहा।
विज्ञापन
भाजपा टीम ने जसोर, बडयाल ब्राह्मणा, विक्रमा, नाडी, चक हंसो, सज्जादपुर, नंदपुर, मलिक पुर, खैरियां, नदवाल, ललेयाल, घो मन्हासां, सूड़े चक्क, मलके चक्क, सिंबल, नीरी, खंदवाल, बन आदि इलाकों का दौरा नुकसान का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया, महासचिव बाली भगत, विधायक शाम चौधरी, प्रो. गारू राम, सुखनंदन कुमार और भारत भूषण, भी साथ थे।