फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no medicine and no mask in gmc jammu

ना मास्क न दवाई, GMC में व्यवस्था चरमराई

Wed, 25 Feb 2015 07:40 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
no medicine and no mask in gmc jammu

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एन-95 मास्क न मिलने पर बुधवार को जीएमसी के चिकित्सा कर्मी भड़क गए। नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग अर्दली और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने तीन घंटे तक कामकाज ठप रखा। कर्मियों की अचानक हड़ताल से इमरजेंसी भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


ओपीडी में कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। मास्क मिलने पर ही कर्मचारी काम पर लौटे। जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार सभी कर्मचारियों को मास्क मुहैया करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 12 बजे के करीब कैजुअल्टी सहित अन्य यूनिटों में अचानक नर्सिंग स्टाफ और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ ने कामकाज ठप कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई पाजिटिव भी घूम रहे हैं, लेकिन पैरामेडिकल स्टाफ को वायरस से बचाव के लिए एन-95 मास्क मुहैया नहीं करवाए गए हैं। उन्हें जो सामान्य मास्क दिए जा रहे हैं, वे पर्याप्त नहीं हैं। इमरजेंसी के बाहर विरोध जताने के बाद कर्मचारी ओपीडी में पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।

चिकित्सा कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़

no medicine and no mask in gmc jammu

जीएमसी नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान मधु खजूरिया ने कहा कि पिछले कई दिन से इमरजेंसी और ओपीडी में बेतहाशा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कई मरीज स्वाइन फ्लू से पाजिटिव भी पाए गए हैं। इन जगहों पर ड्यूटी दे रहे चिकित्सा कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्हें अपनी जिंदगी जोखिम में डालकर सेवाएं देनी पड़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डाक्टरों की तर्ज पर अन्य चिकित्सा स्टाफ को भी सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिएं। कर्मचारियों के अचानक हड़ताल पर जाने से इमरजेंसी में सबसे ज्यादा मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।

हालांकि इमरजेंसी में डाक्टरों ने सेवाएं देना जारी रखा, लेकिन पैरा मेडिकल स्टाफ न होने से मरीजों के साथ तीमारदारों को दिक्कतें हुईं। इस बीच अधिकारियों के साथ बैठक में भी नर्सिंग स्टाफ ने सुविधाएं न मिलने पर विरोध जताया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से एन-95 मास्क मुहैया करवा दिए गए।

पैरा मेडिकल स्टाफ ने साफ किया है कि अगर उन्हें नियमित मास्क मुहैया नहीं करवाए गए तो वे दोबारा विरोध दर्ज करेंगे। नर्सिंग एसोसिएशन से जतुमा बीबी, नीलम शर्मा, हेम लता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed