फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No initiative to connect youth with sports activities in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर; युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने की नहीं हुई पहल, खिलाड़ियों में निराशा

Thu, 13 May 2021 05:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 May 2021 05:50 PM IST
सार

कोरोना महामारी ने एक बार फिर खेल गतिविधियों को बंद कर दिया है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू होने के कारण आउटडोर और इंडोरडोर खेल गतिविधियां ठप हैं।

विज्ञापन
No initiative to connect youth with sports activities in Jammu and Kashmir
sports - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते साल स्पोर्ट्स काउंसिल और युवा सेवाएं खेल विभाग ने ऑनलाइन गतिविधियां शुरू की थीं। कोरोना के प्रभाव से खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए यह पहल शुरू की गई थी, लेकिन इस बार ऐसे प्रयास देखने को नहीं मिल रहे। दोनों विभागों की ओर कोई पहल नहीं की गई है। इससे खिलाड़ियों में निराशा है। 

विज्ञापन


स्पोर्ट्स काउंसिल चाहती तो इस बार स्पोर्ट्स कैलेंडर में ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता था, ताकि खिलाड़ी खेल से जुड़े रहें। पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ियों को कोच ऑनलाइन फिटनेस टिप्स और प्रशिक्षण देते थे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स काउंसिल के संभागीय खेल अधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि हमारे ज्यादास्तर स्टाफ, जिसमें कोच भी हैं कोविड ड्यूटी में लगे हैं। हालांकि हमारी कार्ययोजना में ऑनलाइन रूप से खिलाड़ियों को मानिक और शारीरिक रूप से जागरूक रखना है। जल्द ही इसको लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर काम शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग सेल दूर कर रहा बच्चों की परेशानी 
कोरोना के कारण स्कूल ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बंद हैं। ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। व्हाट्सएप ग्रुप, जूम और गूगल मीट पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। नई व्यवस्था में पढ़ना बच्चों के लिए आसान नहीं है। ऐसे में बच्चों की मदद के लिए काउंसलिंग सेल की एक टीम बनाई है। टीम बच्चों और अभिभावकों की नियमित मदद करती है और विषय को लेकर संदेह को दूर करने की कोशिश करती है। ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था बच्चों के लिए अभी नई है।


उन्हें अभी इसमें ढलने में समय लगेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से शुरू की गई आओ बात करें काउंसिलिंग हेल्पलाइन पर ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही परेशानी से संबंधित शिकायतें पहुंच रही हैं। इसमें काउंसलिंग सेल की टीम बच्चों और अभिभावकों को संबंधित विषय के अध्यापक, वीडियो, नोट्स और अन्य संसाधनों के बारे में बताते हैं और जागरूक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed