फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no hidden agenda with bjp in govt formation: mufti

सरकार गठन का कोई गुप्त एजेंडा नहीं: मुफ्ती

Sat, 07 Feb 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
no hidden agenda with bjp in govt formation: mufti

पीडीपी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि रियासत में पीडीपी और भाजपा के बीच कोई गुप्त एजेंडे के तहत सरकार का गठन नहीं होगा। जो भी होगा ओपन एजेंडे के साथ ही होगा।

विज्ञापन


मुफ्ती ने राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जनादेश के तहत ही पीडीपी और भाजपा सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कब बनेगी यह तो वह नहीं कह सकते, लेकिन जो भी होगा ओपन एजेंडे के साथ ही होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव दोनों पार्टियां ने एकजुट होकर लड़ा। सरकार का गठन न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर आधारित होगा और इस दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय होने के बाद ही सरकार गठन पर ठोस बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि रियासत के हित और विकास के साथ पीडीपी कोई समझौता नहीं करेगी।

पत्रकारों की ओर से सरकार का गठन कब तक के सवाल पर मुफ्ती ने कहा कि सरकार कब तक बनेगी, यह वह फिलहाल नहीं बता सकते। न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति के बाद ही आगे का विषय तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed