महबूबा को मुख्यमंत्री बनाने की अटकलें बंद होनी चाहिए: माधव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के महासचिव राम माधव ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ पीडीपी-भाजपा गठबंधन के बीच कोई दूरियां नहीं हैं और मुफ्ती मोहम्मद मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने कहा राज्य में गठबंधन सरकार अच्छा कार्य कर रही है।
जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार बनवाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले राम माधव ने इसके साथ ही कहा कि महबूबा मुफ्ती को उनके पिता की जगह लेने की अटकलें बंद होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ठीक ढंग से काम कर रही है और न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत लोगों से किए अपने वादे को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियां विभिन्न मुद्दों को मिलकर सुलझा रही हैं, दोनों दलों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है।
नेतृत्व परिवर्तन से अंजान है राम माधव
यह पूछे जाने पर कि मुफ्ती मोहम्मद कई बार ऐसे संकेत दे चुके हैं कि पीडीपी के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाली उनकी बेटी महबूबा उनका स्थान ले सकती हैं और इस तरह का उत्तराधिकार पार्टी लोकतंत्र का हिस्सा है। इस पर माधव ने कहा कि वह इस तरह की किसी भी कवायद से अनजान हैं।
वहीं इस सवाल पर कि क्या मुफ्ती अपना छह साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, माधव ने जवाब दिया कि यह उसी तरह का प्रश्न है कि क्या मोदी पांच साल का प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। दोनों नेता अपने पदों पर चुने गए हैं।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाएं बड़ी हो सकती हैं और गठबंधन सरकार पिछले छह माह से अच्छा करने का लगातार प्रयास कर रही है। दोनों दलों के बीच आपसी समझ बेहतर हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रियासत के सभी मुद्दों पर दोनों पार्टियां एक साथ हैं।