{"_id":"8876560fba2d85ec8c1b59564948362a","slug":"no-fund-for-farmers-in-budget-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए खाली सरकार का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए खाली सरकार का खजाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Feb 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल कृषि विभाग का कामकाज प्रभावित हो सकता है। विभाग को केंद्रीय योजनाओं से मिलने वाले पैसे का ही सहारा रहेगा। दरअसल, पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव, फिर बाढ़ और फिर विधानसभा चुनावों के चलते राज्य कृषि विभाग की कोई भी योजना तैयार नहीं हुई। यही नहीं, रियासती सरकार के खजाने में भी कृषि सेक्टर के लिए कोई फंड नहीं रखा गया है। हर वर्ष कृषि विभाग के साथ सरकार की बजट पेश करने से पहले बजट बैठक होती है। इस साल अभी तक यह बैठक भी नहीं हुई।
विज्ञापन
राज्य का कृषि विभाग इस साल राष्ट्रीय कृषि विकास योजना पर मुख्य रूप से निर्भर रहेगा। पिछले वर्ष विभाग को राज्य सरकार की तरफ से कुछ नहीं मिला। हालांकि, विभाग को केंद्र की तरफ से पिछले साल अलग-अलग योजनाओं के तहत करीब 30 करोड़ रुपये मिले थे। इस वर्ष विभाग ने किसानों के लिए कोई योजना तैयार नहीं की है, जिसमें विभाग को फंड मिल सके।
विज्ञापन
लाखों रुपये की देनदारी
सूत्रों की मानें तो किसानों ने राज्य कृषि विभाग की कई योजनाओं के तहत पैसे खर्च कर दिए, लेकिन अब तक यह पैसा किसानों को जारी नहीं हुआ। राज्य किसान काउंसिल के प्रधान तेजिंदर सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य कृषि विभाग की कई योजनाओं के तहत किसानों ने अपने पैसे खर्च किए।
विज्ञापन
केंद्र से पैसा जारी होने के बाद भी किसानों को यह पैसा नहीं मिला है। इसकी जांच होनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो कई केंद्रीय योजनाओं का पैसा केंद्र से जारी हो चुका है, लेकिन किसानों तक यह नहीं पहुंचा है। किसान संगठनों का यही कहना है कि यदि पैसा जारी हुआ तो किसानों तक पहुंचाने में क्या दिक्कत है।
विभाग ने खड़े किए हाथ
कृषि विभाग के आयुक्त सचिव, असगर सामून ने कहा कि ट्रेजरी में पैसा नहीं है। जब तक सरकार की तरफ से पैसा जारी नहीं होता, किसानों को कुछ नहीं दिया जा सकता।