फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no facility in seven campus of jammu university

जम्मू यूनिवर्सिटी के सातों कैंपस में सुविधाएं नहीं

Thu, 23 Oct 2014 12:47 AM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
no facility in seven campus of jammu university

जम्मू संभाग में विभिन्न सात जिलों में जम्मू यूनिवर्सिटी के कैंपस हैं, जिन्हें अभी तक पूरी तरह से ढांचागत सुविधाएं प्राप्त नहीं हो सकी हैं। कैंपस में जहां प्रशासनिक ब्लाक अभी तक तैयार नहीं हो सके हैं, वहीं छात्रावासों की सुविधा भी अब तक विद्यार्थियों को सुलभ नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रियासी में मौजूद यूनिवर्सिटी कैंपस डाइट की इमारत में चल रहा है, जबकि इसके प्रशासनिक ब्लाक बनाने के लिए 188.81 लाख, बॉयज हास्टल तैयार करने के लिए 377.84 लाख एवं गर्ल्स हास्टल बनाने के लिए 367.24 लाख की राशि निर्धारित की गई है। अभी तक यहां पर टेंडर की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पुंछ यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रशासनिक ब्लाक के 276.92 लाख के करीब, ब्वायज हास्टल के निर्माण पर 557 लाख के करीब तथा गर्ल्स हास्टल के निर्माण के लिए 538 लाख की निर्धारित राशि पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उधमपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में एप्रोच रोड पक्का नहीं है, जबकि प्रशासनिक ब्लाक पर 12.13 लाख, गर्ल्स हास्टल 554 लाख तथा बॉयज हास्टल 538 लाख की लागत से बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावासों के भवनों का काम अगले साल होगा पूरा

no facility in seven campus of jammu university

उधर, कठुआ यूनिवर्सिटी कैंपस में 971 लाख की लागत से प्रशासनिक ब्लाक का बॉयज हास्टल 472 लाख एवं गर्ल्स हास्टल का काम 451 लाख से चल रहा है। किश्तवाड़ यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रशासनिक ब्लाक 512 लाख की लागत से तैयार होने वाला है, जबकि 471 लाख की लागत से बॉयज हास्टल एवं 454 लाख की लागत से गर्ल्स हास्टल के निर्माण का काम जारी है।

जबकि रामनगर यूनिवर्सिटी कैं पस में प्रशासनिक ब्लाक का निर्माण 375 लाख, बॉयज हास्टल का निर्माण 320 लाख तथा गर्ल्स हास्टल का निर्माण 221 लाख की लागत से आरएंडबी विभाग द्वारा करवाया जा रहा है।

उधर, भद्रवाह यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रशासनिक ब्लाक तैयार है, जबकि 544 लाख की लागत से बॉयज हास्टल बन रहा है। गर्ल्स हास्टल 544 लाख की लागत से तैयार करवाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों में रेक्टर रेसीडेंस, स्टाफ क्वार्टर आदि के लिए भी निर्माण कार्य जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed