{"_id":"46e624b44843fb7124434e43fef1267f","slug":"no-electricity-for-four-hours-a-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चार घंटे भी नसीब नहीं बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चार घंटे भी नसीब नहीं बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों बिजली की समस्या बनी हुई है। वह कब आएगी और कब जाएगी इसका कोई समय नहीं है। दिन में चार घंटे भी दुकानदाराें को विभाग सेवा नहीं दे पा रहा है। इसकी वजह से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। स्थानीय निवासी राज कुमार, हैप्पी, सुनील, राजेश, प्रमोद ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पूरे दिन में चार घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे कारोबार भी खासा प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कोहरे और धुंध से पहले ही कारोबार चौपट हो रहा था। बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। उन्हाेंने बताया कि अब तो इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियाें को अवगत करवाया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
इसकी वजह से लोगों की दिक्कतें बरकरार हैं। दुकानदारों के अनुसार बिजली विभाग अलग से कटौती कर रहा है, जबकि ग्रिड की ओर से अलग से कटौती की जा रही है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि लोगों की दिक्कतों का समाधान करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन