फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no effect seen of the call of the separatist in kashmir valley

घाटी में बेअसर हुआ अलगाववाद का आह्वान, बंद में भी गुलजार दिखा श्रीनगर

Mon, 28 Nov 2016 09:35 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 28 Nov 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
no effect seen of the call of the separatist in kashmir valley
श्रीनगर में सड़कों पर दिखी चहल पहल - फोटो : File Photo

कश्मीर घाटी में पिछले करीब चार महीने से अधिक समय से चल रहे बंद की उबाऊ अलगाववादियों के मंसूबों पर भारी पड़ रही है। श्रीनगर सहित अन्य इलाकों में अलगाववादियों ने शनिवार को दो दिन की ढील दी थी।

विज्ञापन


सोमवार को ढील खत्म हो गई, लेकिन अलगाववादियों के कैलेंडर में प्रस्तावित बंद सोमवार को बेअसर साबित हुआ। दिन भर सड़कों पर निजी वाहनों की आवाजाही रही। बाजारों में पहले से चहल-पहल बढ़ी है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को अलगाववादियों ने बंद में ढील दी थी। इससे घाटी सहित अन्य इलाकों में जनजीवन सामान्य दिनों जैसा हो गया। बाजारों में रौनक गुलजार हुई और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही हुई। सोमवार को चूंकि कैलेंडर के मुताबिक बंद रखा गया था, लेकिन सड़कों पर ट्रैफिक जाम के नजारे भी देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य रूप से आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाएं

no effect seen of the call of the separatist in kashmir valley
बोर्ड परीक्षा देकर निकलती छात्राएं - फोटो : फाइल फोटो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सड़कों पर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट के अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी दौड़ता दिखाई दिया, जिसमें काफी ज्यादा संख्या में ऑटो, टैक्सी कैब, मेटाडोर आदि भी शामिल थी। स्थानीय निवासी जहूर हुसैन के अनुसार लोग रोजी-रोटी कमाने के लिए निकले हैं। उनका कहना था कि आखिर कब तक कोई बंद का पालन करेगा।

उन्होंने कहा कि भुखमरी से मरने जैसे हालात और बर्दाश्त नहीं हो सकते। गौरतलब है कि इन दिनों दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने लगे हैं। स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं भी सामान्य रूप से आयोजित हुईं। यह सब देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि घाटी के लोग कहीं न कहीं बंद के चलते दुखी हो चुके हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed