फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No dialogue with Pak till ceasefire violations stop: V K Singh

'पहले बाज आए पाक, उसके बाद होगी बात'

Sat, 15 Nov 2014 04:52 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
No dialogue with Pak till ceasefire violations stop: V K Singh

पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर उल्लंघन के मामले पर बोलते हुए भाजपा नेता वीके सिंह ने कहा कि, जब तक पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तब तक पाकिस्तान से कोई वार्ता नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


वार्ता को इस लिए रोका गया है क्योंकि सीजफायर का उल्लंघन करके पाकिस्तान खुद वार्ता बंद करना चाहता है। दिल्ली के घाटी पहुंचे सिंह ने साफ किया कि सीमा पर गोलीबारी और वार्ता एक साथ नहीं हो सकते।
विज्ञापन


चीन द्वारा घुसपैठ के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि, चीन के साथ सीमा पर लाइन ऑफ एक्च्युअल कंट्रोल है और इसके पालन के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान भी सीमा विवाद का यह मुद्दे उठाया गया था।

दोषी को कड़ी सजा देती है सेना

No dialogue with Pak till ceasefire violations stop: V K Singh

सशस्त्र बल विशेष अधिकार (AFSPA) पर बोलते हुए वीके सिंह ने कहा, यह कोई ऐसा कानून नहीं है जो दोषी सैनिकों को बचाता हो। जैसा कि माच्छिल एनकाउंटर केस में देखा गया है कि दोषी अधिकारियों और सैनिकों को दोषी पाया गया और उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

अफ्स्पा कोई विशेषा‌धिकार नहीं देता है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में जितनी जल्दी सेना ने सजा सुनाई है उतने कम समय में स‌िविल कोर्ट भी फैसला नहीं सुना पाती है, यह मामला अपने आप में एक नजीर है।

इस कानून से केवल इतना लाभ मिलता है कि आपातकाल में सेना जल्द से जल्द एक्‍शन ले सकती है। अगर इस कानून का कोई भी गलत इस्तेमाल करता है तो सेना इसके दोषी जवान के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करती है।

चिदंबरम बोले, यह गैरजरूरी कानून है

No dialogue with Pak till ceasefire violations stop: V K Singh

पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के अफ्स्पा पर दिए गए बयान पर टिप्पणी न करते हुए स‌िंह ने कहा क‌ि, मैं इस बारे में टिप्पणी करना जरूरी नहीं समझता क्योंकि उनको यह तक नहीं पता कि वह बात किस संदर्भ में कर रहे थे।

बता दें कि चिदंबरम ने कहा था कि अफ्स्पा एक गैरजरूरी कानून है और आज के समय में ऐसे कानून के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed