फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no cricket camp in jammu kashmir

एसोसिएशन की खींचतान में बोल्ड हो रहे क्रिकेटर

Tue, 21 Oct 2014 01:47 AM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
no cricket camp in jammu kashmir

रियासत में बाढ़ से क्रिकेट मैदानों को हुई क्षति को देखते हुए बीसीसीआई ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को दूसरे राज्यों में कोचिंग कैंप लगाने का न्योता दिया है। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली जैसे राज्यों में कैंप लगाया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इसके साथ बीसीसीआई की टीम अगले हफ्ते श्रीनगर और जम्मू के मैदानों का जायजा लेकर नुकसान के आकलन पर रिपोर्ट देगी। सोमवार को हैदराबाद में हुई बीसीसीआई की बैठक में जेकेसीए के महासचिव एमएल नेहरू ने कई मुद्दों को रखा।

विज्ञापन


एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंद सिंह मिक्की ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कई वर्गों में कोचिंग कैंप लगाए जाने हैं लेकिन मैदान उपलब्ध न होने के कारण बीसीसीआई के दूसरे राज्यों में कैंप लगाने के न्यौते पर संभावित खिलाड़ियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेन्द्र सहवाग की एकेडमी पर भी है निगाह

no cricket camp in jammu kashmir

उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सिंह सहवाग से उनकी हेरिटेज क्रिकेट एकेडमी के लिए बात की गई है। इस मैदान को स्टैंड बाई रखा जाएगा। इसके अलावा आरआरएल के मैदान पर एमओयू हस्ताक्षर करने पर भी काम हो रहा है, ताकि क्रिकेटरों को नियमित अभ्यास दिया जा सके।

उनके अनुसार बाढ़ से खासकर श्रीनगर के मैदान पर 5-6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है लेकिन बीसीसीआई की टीम की रिपोर्ट के बाद ही नुकसान का आकलन होगा। कोचिंग कैंप की प्रक्रिया दिवाली के बाद शुरू की जाएगी। हालांकि कोचिंग कैंपों की प्रक्रिया में देरी से क्रिकेट प्रभावित हो रहा है।

कोचिंग कैंप की खींचतान के बीच सोमवार को जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल ग्राउंड पर जम्मू विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता की ओर से रणजी और अंडर 23 का कोचिंग कैंप शुरू किया गया। मेहता के अनुसार अंडर 23 में 18 खिलाड़ी कैंप में पहुंचे। हालांकि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंद सिंह मिक्की ने एसोसिएशन की ओर से ऐसे किसी कैंप को मान्यता न देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed