{"_id":"e772fe8861788236a6df66c41ae4b826","slug":"no-computer-teachers-in-primary-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक न होने से कंप्यूटरों पर जम रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक न होने से कंप्यूटरों पर जम रही धूल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कई स्कूलों को सर्व शिक्षा अभियान की ओर से लाखों रुपये के कंप्यूटर दिए गए थे। उम्मीद थी कि इससे सरकारी स्कूलों में जहां विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं छात्रों को इसका लाभ मिलेगा, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
लाखों रुपये खर्च करने बाद भी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को इनका कोई लाभ नहीं मिल पाया है। शिक्षक की कमी के चलते कंप्यूटरों पर धूल जमा रही है।
जिला की पंचायत मदून के सरपंच दर्शन चौधरी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी पंचायत के मिडिल स्कूल मदून में सर्व शिक्षा अभियान के अंतगर्त पांच कंप्यूटर एक जेनसेट और कंप्यूटर के लिए अलग से एक कमरा बनवाया गया था।
विज्ञापन
कमरे की सजावट के लिए पचास हजार रुपये भी खर्च किए गए थे, जबकि कुल खर्च लाखों में रहा। इसके बाद भी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उनके अनुसार कंप्यूटर कमरे में रखे-रखे धूल चाट रहे हैं। इसकी वजह कंप्यूटर सिखाने के लिए शिक्षक की कमी के साथ ही जेनसेट के लिए तेल की कमी भी है।
'जेडईओ को निर्देश दिए गए हैं कि जिन स्कूलों मे कंप्यूटर की सुविधा है, उन्हें चालू किया जाए और विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए स्कूलों का दौरा कर जानकारी जुटाई जाएगी तथा स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति का प्रयास किया जाएगा।' - मंगलदेव, मुख्य शिक्षा अधिकारी