बैंकों में 3 दिन की छुट्टियों के चलते एटीएम में खत्म हुआ कैश, लोग परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बाजार खुलने के कारण बाजारों में ईद के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ने से भी एटीएम पर भीड़ रही। इससे एटीएम से कैश जल्दी से निकलता रहा, लेकिन दोपहर बाद अधिकांश एटीएम में छोटे नोट (100, 500 रुपये) खत्म हो चुके थे, जिससे एटीएम में सिर्फ दो हजार के नए नोट की ही उपलब्धता रही।
एटीएम में सिर्फ बड़े नोटों से हो रही मुश्किल
एटीएमों में बड़े नोट होने से लोग चाहकर भी छोटी राशि नहीं निकाल पा रहे थे। पक्का डंगा में एक निजी एटीएम पर पहुंचे राहुल बख्शी ने कहा कि वह कई एटीएम पर गए, लेकिन वहां सिर्फ दो हजार रुपये का ही नोट निकल रहा है, जबकि उन्हें सिर्फ एक हजार रुपये ही निकालने थे।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सुधार न होने से लोगों को मजबूरन एटीएम से अधिक राशि निकालनी पड़ रही है। छुट्टियों के दौरान एटीएम में छोटे नोटों की उपलब्धता की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।