फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no body can touch 370 in jammu kashmir: mufti

अनुच्छेद 370 को छेड़ने की किसी में हिम्मत नहीं : मुफ्ती

Thu, 29 Oct 2015 10:55 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
no body can touch 370 in jammu kashmir: mufti

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति अनुच्छेद 370 को छेड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता है। हमारा एजेंडा रियासत के तीनों क्षेत्रों के बीच की खाई को कम करना है। जम्मू-कश्मीर के साथ देश के अन्य राज्यों की दूरियां कम करना है। विकास को बढ़ावा देना है जो केंद्र के समर्थन के बिना संभव नहीं है।

विज्ञापन


यही वजह है कि हमने भाजपा के साथ हाथ मिलाया। नहीं तो सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद और उमर अब्दुल्ला की ओर से भी समर्थन का प्रस्ताव आया था लेकिन जनता की भलाई के लिए उसे ठुकराया। वे वीरवार को श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में मेहजूर ब्रिज और राजबाग में किसान घर की नींव का पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सराहना की है जरूरत

no body can touch 370 in jammu kashmir: mufti

उन्होंने श्रीनगर को अधिकार और प्रभाव का एक ऐतिहासिक केंद्र बताते हुए शहर की समृद्ध विरासत में आधुनिक तत्वों को एकीकृत करके एक नई ग्रीष्मकालीन राजधानी के निर्माण का वादा किया।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर राज्य का दिल है और हमें इसकी केंद्रीयता की सराहना करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हमें कनेक्टिविटी, व्यापार, परिवहन, पानी और जल निकासी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर काम करके इसमें सुधार की जरूरत है।

इस अवसर पर उनके समक्ष हज और औकाफ मंत्री एआर वीरी, राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर, पीडब्ल्यूडी मंत्री अल्ताफ बुखारी, पशु पालन मंत्री सज्जाद गनी लोन, राज्य बिजली मंत्री मोहम्मद अशरफ मीर के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने शहर के भीतर समाज के निचले तबके से करीब एक लाख लोगों के लिए एक नई सैटेलाइट टाउनशिप के कांसेप्ट पर ध्यान केंद्रित करने की योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती आबादी के साथ आवास एक चुनौती बन गया है। चार परिवारों का एक ही छत के नीचे रहना लगभग असंभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed