फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nirmal singh speaks Construction of big projects completed on time

बड़े प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य समय पर हो पूरा : डा. निर्मल

Mon, 04 Sep 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 04 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
nirmal singh speaks Construction of big projects completed on time
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : फाइल फोटो

शहर में चल रहे बड़े प्रोजेक्टों के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक बैठक का आयोजन जम्मू में किया गया। इसकी अध्यक्षता डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने की। उन्होंने प्रोजेक्टों के कार्य को समय पर पूरे करने के आदेश भी दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं जनरल बस स्टैंड जम्मू, तवी नदी तट विकास परियोजना, महाराजा हरि सिंह पार्क के सामने बहु स्तरीय पार्किंग, जम्मू हेटिट केंद्र, बीरपुर में आईटी सह वाणिज्यिक प्लाजा, नई हाउसिंग कालोनियों, स्वच्छ भारत मिशन, एएमआरयूटी कार्यक्रम पर विस्तार से अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी सीएम को अधिकारियों ने जनरल बस स्टैंड के आधुनिकीकरण के संबंध में बताया कि परिसर के सभी चार क्षेत्रों में नींव और पिलरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और अगस्त 2017 तक 10.39 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। डॉ. सिंह ने अमृत कार्यक्रम के तहत किए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए, इन कार्यों के समय पर और गुणवत्ता को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड निगम की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री को बताया गया कि चरण-1 में शामिल होने वाले राज्य के 25 शहरों और कस्बों के लिए 121671 लाभार्थियों की पहचान की गई है। चरण -1 के सत्यापन और डीपीआर तैयार होने का मार्च 31, 2018 तक लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सबके लिए आवास (एचएएल) को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए भी कहा। उप मुख्यमंत्री ने महाप्रबंधक हाउसिंग बोर्ड कॉरपोरेशन को निर्देश दिया कि वे सर्वेक्षण करें और जिले व तहसील के स्तर पर नई कॉलोनियों की स्थापना के लिए एक व्यापक योजना तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed