पीडीपी से गठबंधन को लेकर निर्मल सिंह का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के लिए पीडीपी के साथ चली दस महीने तक सरकार का एजेंडा आफ अलायंस अब भी पवित्र दस्तावेज है। पीडीपी अगर इसे पवित्र दस्तावेज मानती है तो भाजपा के लिए भी यह पवित्र है।
पार्टी चाहती है कि एजेंडे पर काम हो। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. निर्मल सिंह ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में ये शब्द कहे।
हालांकि पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पीडीपी की शर्तों से साफ इंकार करते हुए कहा कि फिलहाल सरकार गठन की दिशा में भाजपा और पीडीपी में चर्चा शुरू नहीं हुई है। ऐसे में शर्तों का पता नहीं है।
पीडीपी की श्रीनगर में होने वाली बैठक के सकारात्मक होने की उम्मीद
पार्टी मुख्यालय में बसोहली से पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस, नेकां के कई कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह के बाद रियासत में सरकार गठन में देरी पर पूछे गए पत्रकारों के सवाल पर सिंह ने कहा कि पीडीपी की तरफ से अभी तक चर्चा के लिए भाजपा से कोई संपर्क नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई में दस माह तक पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने हर क्षेत्र में शानदार कार्य किया। एजेंडा आफ अलायंस पर भी काम हुआ।
छोटे से कार्यकाल में जो काम रह गए हैं, पार्टी चाहती है कि वे भी पूरे हों। 31 जनवरी शनिवार को पीडीपी की श्रीनगर में बैठक के बारे में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद है बैठक सकारात्मक ही होगी।