कश्मीर घाटी में बातचीत के लिए माहौल बनाने की जरूरत: निर्मल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह ने कहा कि बातचीत के लिए कश्मीर घाटी में माहौल सुधारने की जरूरत है। पत्थरबाजी और बंदूक के साये में बातचीत नहीं हो सकती। भाजपा और पीडीपी के एजेंडा आफ अलायंस में भी यह बात है कि सभी हित धारकों के साथ बातचीत कि जाएगी, लेकिन बातचीत पत्थरबाजी और गोलियों के बीच नहीं हो सकती।
इसके लिए शांतिपूर्वक माहौल बनाए जाने की जरूरत है। कहा कि हम भी अटल बिहारी वाजपेयी के रास्ते पर चलने के लिए तैयार हैं। निर्मल सिंह ने बुधवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित क्षीर भवानी मंदिर का दौरा किया। वहां उन्होंने यात्रियों के लिए किए गए प्रबंध का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि क्षीर भवानी मेला एक रिवायती ऐतिहासिक मेला है जो कश्मीर की मिलीजुली विरासत का केंद्र भी है। मेले के दौरान खाने पीने, चिकित्सक सुविधाओं आदि सभी प्रबंध किए गए हैं ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। मेले के प्रबंधों में स्थानीय लोगों की बड़ी भूमिका रहती है।
सुरक्षा के प्रबंधों की समीक्षा भी की
उन्होंने यह भी बताया कि सबसे अच्छी बात यह यहां देखने को मिल रही है कि यहां के स्थानीय लोग यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां काफी संख्या में यात्री आएंगे और एक बार फिर से भाईचारे की रिवायत की एक मिसाल पेश होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के भी काफी अच्छे प्रबंध किए गए हैं। गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष क्षीर भवानी मेला वीरवार को मनाया जाएगा। इस मेले में देश विदेश से कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग पहुंचते हैं।