{"_id":"58ef2a864f1c1ba368cf8229","slug":"nirmal-singh-asks-to-develop-jammu-as-model-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक सुविधाओं लैस मॉ़डल सिटी रूप में विकसित होगा जम्मू: निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक सुविधाओं लैस मॉ़डल सिटी रूप में विकसित होगा जम्मू: निर्मल सिंह
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि जम्मू को आधुनिक सुविधाओं के साथ माडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जम्मू शहर देश के विकसित शहरों में आने वाले समय में शामिल होगा। पीरखो में उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद यह बात कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने शहीदी चौक में 2.47 करोड़ की राशि से बने शापिंग कांप्लेक्स को जनता को समर्पित किया। कांप्लेक्स में 12 दुकानें, आठ हाल और बेसमेंट पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने तवी नदी से पीरखो और पीएचई स्टेशन जम्मू तक पैदल वाक वे की आधारशिला भी रखी। इस कार्य पर 5.07 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अमरूत योजना के अंतर्गत साइंस कालेज की पिछली तरफ नाले के सुधार को निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी। इस कार्य को दो करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने जम्मू नगर निगम को साफ सफाई के लिए पांच करोड़ की राशि की नई मशीनरी भी मुहैया करवाई। इसमें मोबाइल टायलेट वाहन, सुंप टैंक, होपर्स, रोड स्विपिंग मशीन, जेसीबी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विकास गतिविधियों में भागीदारी की अपील
निर्मल सिंह
- फोटो : डेमो फोटो
उपमुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वह विकास गतिविधियों में भागीदारी करें। उन्होंने कहा संबंधित निर्माण एजेंसियों को हिदायत दे दी गई हैं कि तय समयावधि के भीतर कार्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने जम्मू शहर में 200 करोड़ की राशि से विकास परियोजनाओं के तहत सिटी को विकसित करने की कवायद शुरू की गई है।
280 करोड़ की राशि से जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। 60 करोड़ की राशि से जम्मू केबल कार प्रोजेक्ट पर काम जारी है। विधायक राजेश गुप्ता ने जम्मू शहर को विकसित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह विधायक विकास निधि से पीरखो क्षेत्र में सभागार का निर्माण करवाएंगे
280 करोड़ की राशि से जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। 60 करोड़ की राशि से जम्मू केबल कार प्रोजेक्ट पर काम जारी है। विधायक राजेश गुप्ता ने जम्मू शहर को विकसित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह विधायक विकास निधि से पीरखो क्षेत्र में सभागार का निर्माण करवाएंगे