{"_id":"5bd8a889bdec2269377f75b4","slug":"nine-youth-missing-in-srinagar-jammu-kashmir-two-of-them-join-militant-group-lashkar-e-taiba","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर से 9 युवक हुए लापता, दो हुए आतंकी संगठन लश्कर में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर से 9 युवक हुए लापता, दो हुए आतंकी संगठन लश्कर में शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके के 9 युवाओं के लापता होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार 9 में से इरफान और शबीर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा में शामिल हुए हैं। बाकी अभी भी लापता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस के एक आला अधिकारी ने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है। यह जो भी खबरें आ रही हैं महज एक अफवाह है। इस बीच खबर है कि एक विश्वविद्यालय में पिछले महीने जिस छात्र एतिशाम बिलाल (19) के साथ मारपीट हुई थी, लापता हो गया है।
सूत्रों के अनुसार उसने अपने परिवार को आखिरी कॉल दिल्ली से की थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने आखिरी कॉल जम्मू से की है। हालांकि इस पर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।