फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nine military personnel flows in flood inengaged in Rescue

कश्मीर में बारिश का कहर, 150 से अधिक मरे

Sun, 07 Sep 2014 07:51 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
nine military personnel flows in flood inengaged in Rescue

जम्मू कश्मीर में बारिश जमकर सितम ढहा रही है। बाढ़ के चलते हर तरफ हाहाकार मचा है लोग जान बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। लोगों की मानें तो सौ सालों में भी जम्मू कश्मीर ने बाढ़ से बर्बादी का ऐसा मंजर नहीं देखा था।

विज्ञापन


अभी तक अधिकारिक रूप से 150 से ज्यादा लोग बाढ़ के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि लापता लोगों की संख्या भी सैकडों में है। पिछले दो दिन में ही मरने वालों का आंकड़ा 70 के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन


उधमपुर में ही पिछले छह घंटों में 12 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं, तो कश्मीर के पुलवामा में बचाव कार्य में लगे सेना के नौ जवान भी बोट सहित बाढ़ में बह गए हैं, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुंछ, श्रीनगर, राजौरी और बारामुला में भी आज कई लोगों के मरने की खबर आ रही है। जम्मू की तवी, अखनूर की चिनाब और श्रीनगर की झेलम सहित सभी नदियां लगातार खतरे के निशान को छू रही है।

400 के करीब गांव बाढ़ की चपेट में

nine military personnel flows in flood inengaged in Rescue

पिछले 24 घंटे में भी झेलम कई बार खतरे के निशान से कई फुट ऊपर बह चुकी है। इसके अलावा जम्‍मू और कश्मीर संभाग के 400 से ज्यादा गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। जहां सेना और प्रशासन बचाव कार्य चलाए हुए है।

बाढ़ के चलते जम्‍मू और कश्मीर में कई दर्जनभर छोटे बड़े पुल पूरी तरह नेस्तानाबूद हो चुके हैं। लगातार बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से मां वैष्‍णो देवी की यात्रा भी रोक दी गई है। वहीं जम्‍मू से कटरा का ट्रेन रूट भी फिलहाल एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। इस रूट की सभी ट्रेनें रद कर दी गई हैं।

जबकि दिल्‍ली से कटरा के लिए चली शिवशक्ति एक्सप्रेस ‌को रामनगर में रोका गया है। जम्‍मू कश्मीर का देश के बाकी हिस्सों सड़क और हवाई मार्ग से संपर्क लगभग कटा हुआ है।

उधमपुर में 12 लोगों की मौत

nine military personnel flows in flood inengaged in Rescue

बाढ़ के चलते जम्‍मू संभाग में भी हालात लगातार विकट होते जा रहे हैं। शनिवार को भी दर्जनभर लोगों को बारिश और बाढ़ के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार उधमपुर में बाढ़ के चलते एक पुराना मकान ढह गया जिसमें घर में मौजूद परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत्‍ा हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा एक अन्य घटना में बाढ़ की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई।

इसके अलावा जिले में ही बाढ़ के चलते दो अन्य लोगों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। इससे पहले भी उधमपुर में बाढ़ के चलते कई लोगों की मौत्‍ा हो चुकी है। हालांकि प्रशासन सभी प्रभावितों को मदद मुहैया कराने का दावा कर रहा है लेकिन बाढ़ के चलते स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

जम्‍मू के ट्रेन रूट पर भी पड़ी मार

nine military personnel flows in flood inengaged in Rescue

लगातार बारिश के कारण जम्‍मू के रेलवे ट्रैक पर भी खासा असर पड़ा है। इसके चलते कई ट्रेने प्रभावित हुई हैं। खासकर जम्‍मू से कटरा वाला रूट भूस्‍खलन के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं कई टनल में भी पानी आने की सूचना है जिसके कारण सभी ट्रेनों को रद कर दिया गया है।

दिल्‍ली से कटरा जाने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस भी सुबह से ही उधमपुर से पहले रामनगर स्टेशन पर रोक दी गई है। ट्रेन में सवार सभी लोगों के खाने की पीने की व्यवस्था रेलवे प्रशासन ही कर रहा है।

इसके अलावा जम्‍मू आने वाली मालदा और कई प्रमुख ट्रेने भी रद कर दी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार अभी दो ‌तीन दिन यही स्थिति रहने की उम्‍मीद है, जब तक बारिश नहीं रुकती हालातों में कोई सुधार की उम्‍मीद नहीं की जा सकती।

वैष्‍णो देवी यात्रा तीन दिन से बंद

nine military personnel flows in flood inengaged in Rescue

बारिश के कारण लगातार हो रहे भूस्‍खलन के कारण प्रशासन ने एहतियातन मां वैष्‍णो देवी यात्रा भी रोक दी है। तीन दिन से यात्रा बंद होने के कारण हजारों के करीब श्रद्धालु कटरा में फंसे हुए हैं।

प्रशासन अपनी तरफ से ही सबके खाने पीने और रहने का इंतजाम कर रहा है। किसी को भी कटरा से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। तीन दिन पूर्व यात्रा के दौरान पहाड़ से पत्‍थर गिरने के कारण कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से प्रशासन ने तुरंत यात्रा स्‍थगित कर दी।

श्राइन बोर्ड मौसम खुलने का इंतजार कर रहा है इसके बाद ही यात्रा को शुरू किया जाएगा। वहीं अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा इंतजाम रखा जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने किया हवाई दौरा

nine military personnel flows in flood inengaged in Rescue

कश्मीर में आई बाढ़ के निरीक्षण के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार सुबह श्रीनगर पहुंचे। सुबह दस बजे के करीब श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरे राजनाथ सिंह ने इसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से लगातार बाढ़ के चलते लगातार बिगड़ रहे हालातों पर चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। गृहमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगी सेना और अन्य सुरक्षाबलों के प्रयासों की भी सराहना की। इस दौरान सेना के आला अधिकारी भी उनके साथ रहे। गृहमंत्री ने बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहे घाटी वासियों को लेकर काफी ‌चिंता जताई।

गृहमंत्री ने प्रदेश सरकार को बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव सहायता का आश्‍वासन दिया। कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद एक बजे के करीब गृहमंत्री जम्‍मू पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed