{"_id":"5e9c50808ebc3e7685510d1c","slug":"nine-corona-positive-patients-found-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर में कोरोना के 12 नए मरीज मिले, प्रदेश में 354 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर में कोरोना के 12 नए मरीज मिले, प्रदेश में 354 पहुंचा आंकड़ा
Mon, 20 Apr 2020 12:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। 12 नए मामलों की कश्मीर से पुष्टि के बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 354 हो गई है। इनमें से अकेले कश्मीर संभाग में 299 मामले हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जम्मू संभाग में अब तक कुल 55 मामले सामने आए है। शनिवार को जम्मू संभाग के राजोरी जिले में तीन सप्ताह के बाद कोटरंका के एक मजदूर का टेस्ट पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन
वहीं, श्रीनगर में और पांच मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सभी जेएलएनएम अस्पताल, रैनावाड़ी में भर्ती थे। इन्हें 18 से 20 दिन अस्पताल में रखने के बाद घर जाने के लिए तो कहा गया है लेकिन इन्हें अगले 14 दिन घरों में ही क्वारंटीन में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
घर जाने वाले मरीजों में चार बेमिना तथा एक छत्ताबल से है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यहां 32 मरीज भर्ती थे। इनमें से दो की 13 अप्रैल को छुट्टी हो गई। पांच रविवार को घर गए। अब यहां 25 मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य निदेशालय में 20 से पूरा स्टाफ होगा उपस्थित
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा ने एक आदेश में 20 अप्रैल से स्वास्थ्य निदेशालय में गजटेड, नान गजटेड और मिनिस्ट्रियल स्टाफ को सामान्य ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। ड्यूटी पर सभी कर्मचारी कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन करेंगे। इसमें सामाजिक दूरी को कायम रखा जाएगा। कोविड 19 को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी चिकित्सा स्टाफ की सेवाओं को सुनिश्चित बनाने पर काम किया जाएगा।