फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nine candidates filed nominations for four Rajya Sabha seats in Jammu and Kashmir

Jammu Kashmir Rajya Sabha Election : चार सीटों पर नौ प्रत्याशी, नेकां और भाजपा समेत दो निर्दलीय भी मैदान में

Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
सार

भारतीय चुनाव आयोग ने चार सीटों पर चुनाव के लिए तीन अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनके आधार पर ही नामांकन दाखिल किए गए।

विज्ञापन
Nine candidates filed nominations for four Rajya Sabha seats in Jammu and Kashmir
संसद भवन - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव उस समय और दिलचस्प हो गया जब दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में आ गए। ये तेलंगाना और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। उधर, कांग्रेस के चुनाव लड़ने से पीछे हट जाने से नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने अंतिम क्षणों में चौथी सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतार दिया। भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सभी नौ प्रत्याशियों ने नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को अपने पर्चे दाखिल कर दिए।

विज्ञापन


भारतीय चुनाव आयोग ने चार सीटों पर चुनाव के लिए तीन अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनके आधार पर ही नामांकन दाखिल किए गए। पहली अधिसूचना के तहत भाजपा के डॉ. अली मोहम्मद मीर, नेकां के चौधरी मोहम्मद रमजान और निर्दलीय प्रभाकर दादा ने अपना-अपना पर्चा भरा है। दूसरी अधिसूचना के आधार पर भाजपा के राकेश महाजन और नेकां के सज्जाद अहमद किचलू ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


तीसरी अधिसूचना में भाजपा के सत पाल शर्मा, नेकां के इमरान नबी डार व गुरबिंदर सिंह उर्फ शम्मी ओबेरॉय के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी कांते सयाना ने भी नामांकन किया है। नागरिक सचिवालय में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने 28 विधायकों के साथ प्रत्याशियों के नामांकन का दावा किया था। नामांकन से पहले सुबह 10 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और भाजपा नेताओं ने सभा की। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान ही करीब 12 बजे नेकां के उम्मीदवार पार्टी नेता नासिर असलम वानी, तनवीर सादिक और सकीना इत्तू के साथ नागरिक सचिवालय पहुंचे। करीब दो बजे सचिवालय से बाहर निकले सादिक तनवीर ने स्पष्ट कर दिया कि नेकां चौथे प्रत्याशी को भी उतारेगी। नामांकन का समय समाप्त होने से 15 मिनट पहले तीसरी अधिसूचना में ही पार्टी के चौथे उम्मीदवार इमरान नबी का पर्चा जमा किया गया।


नामांकन पत्रों की छंटनी आज
कांग्रेस से सीट पर कोई समझौता न हो पाने के कारण नेकां ने अंतिम समय में इमरान नबी डार को चौथी सीट पर उम्मीदवार बनाते हुए पर्चा भरवाया। नामांकन पत्रों की छंटनी मंगलवार को है। उसके बाद अंतिम प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed