फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Night temperatures in Kashmir remain consistently below freezing point; the meteorological department has pred

Jammu Kashmir: कश्मीर में रात का पारा लगातार शून्य से नीचे, मौसम विभाग ने और बर्फबारी की संभावना जताई

Tue, 09 Dec 2025 01:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 09 Dec 2025 01:27 PM IST
सार

जोजिला पास में हल्की बर्फबारी के साथ कश्मीर में ठंड बढ़ गई है, और घाटी के कई इलाकों में तापमान लगातार शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ऊपरी क्षेत्रों में और बर्फबारी और तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Night temperatures in Kashmir remain consistently below freezing point; the meteorological department has pred
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में रात का पारा लगातार शून्य से नीचे चल रहा है, वहीं सोमवार को जोजिला पास में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे घाटी के अन्य इलाकों में ठिठुरन और बढ़ गई है। घाटी में सबसे कम तापमान शोपियां में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी इलाकों में और बर्फबारी हो सकती है। तापमान में अभी ओर कमी आएगी। कुछ क्षेत्रों में बादल रहेंगे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 2.4 डिग्री, श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.2 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 1.2 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.4 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.2 डिग्री, कोकेरनाग में 0.1 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री, पांपोर में माइनस 2.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 1.4 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.1 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 1.4 डिग्री, बारामुला में माइनस 3.1 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 2.2 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.1 डिग्री, शोपियां में माइनस 4.2 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.8 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.3 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 7.9 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 9.0 डिग्री, बनिहाल में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

कारगिल के द्रास क्षेत्र में ताजा हिमपात, 18 डिग्री गिरा तापमान
कारगिल के द्रास क्षेत्र में ताजा बर्फबारी होने से तापमान तेजी से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बर्फबारी ने पूरे इलाके को बर्फ की चादर से ढक दिया और लद्दाख के इस उच्च पर्वतीय क्षेत्र में सर्दियों की पकड़ को और मजबूत कर दिया।

द्रास में लगभग एक से दो इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई जबकि नजदीकी मीनामार्ग क्षेत्र में तीन से चार इंच तक अधिक बर्फ गिरी। क्षेत्र से सामने आए दृश्यों में बर्फ से ढकी समतल ज़मीन, मकानों की छतें और सड़कें देखी गईं। बर्फबारी से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में इजाफा हुआ लेकिन इससे सड़क संपर्क अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ।

सीमा सड़क संगठन ने मशीनरी तैनात कर प्रभावित मार्गों को साफ किया। सड़क पर मिट्टी बिछाने और बर्फ साफ करने के बाद सीमा सड़क संगठन ने कुछ ही समय में यातायात के लिए मार्ग बहाल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed