फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA team arrested Shakeel son of Hizb-ul-Mujahideen chief Syed Salahuddin

J&K: एनआईए ने हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटे शकील को किया गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 30 Aug 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
NIA team arrested Shakeel son of Hizb-ul-Mujahideen chief Syed Salahuddin

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने श्रीनगर से गुरुवार सुबह हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटे शकील को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए टीम ने सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ श्रीनगर में रामबाग से सैयद सलाहुद्दीन के पुत्र शकील को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग के मामले में की गई है। ये जानकारी एनआईए के एक प्रवक्ता ने दी है।

विज्ञापन

शकील पर अपने पिता से कथित तौर पर धन लेने का आरोप है। वर्तमान में वह एक प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल में प्रयोगशाला सहायक के तौर पर काम कर रहा है। 

विज्ञापन


एनआईए का आरोप है कि शकील अमेरिका से पैसों के लेन-देन से जुड़ी एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनी के मार्फत इस मामले में एक अन्य आरोपी एजाज अहमद भट से पैसा प्राप्त करता था। सऊदी अरब का रहने वाला एजाज फरार है। एजेंसी का आरोप है कि भट के कई भारतीय संपर्कों में से शकील भी एक है, जो पैसों के लेन-देन संबंधी कोड के लिए उसके साथ फोन पर संपर्क में रहता था। एनआईए द्वारा अप्रैल 2011 में दर्ज यह मामला दिल्ली के मार्फत हवाला माध्यमों से धन को पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर भेजे जाने से जुड़ा है। एजेंसी का मानना है कि इन पैसों का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग और अलगाववादी गतिविधियों के लिए किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने अब तक इस संबंध में पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी के करीबी सहयोगी जी एम भट, मोहम्मद सिद्दीक गनई, गुलाम जिलानी लिलू और फारुक अहमद दग्गा समेत 6 लोगों के खिलाफ दो आरोप-पत्र दाखिल किए हैं। एनआईए ने इस संबंध में दो अन्य -मोहम्मद मकबूल पंडित और भट के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया है लेकिन यह दोनों फरार हैं। उन दोनों के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। 

शकील के पिता मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का मुखिया होने के अलावा सलाहुद्दीन कश्मीर घाटी में आतंकवादी संगठनों के समूह यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (यूजेसी) का भी अध्यक्ष है। इस मामले में एनआईए ने गिलानी के करीबी रिश्तेदारों एवं सहयोगियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

कौन है सलाहुद्दीन

सैयद मोहम्मद युसूफ शाह जिसे कि आमतौर पर सैयद सलाहूद्दीन के नाम से जाना जाता है। वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का मुखिया है जो कश्मीर घाटी से अपने ऑपरेशन को अंजाम देता है। वह हिजबुल से पहले एंटी-इंडिया आतंकी समूह जिहाद काउंसिल का अध्यक्ष रह चुका है। उसने कसम खाई थी कि वह कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तरह की शांति स्थापना वाले कार्यों को सफल नहीं होने देगा। घाटी में और ज्यादा आत्मघाती हमलावरों को ट्रेनिंग देगा और कश्मीर को भारतीय सेना का कब्रिस्तान बना देगा। 26 जून 2017 को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने उसे विशेष नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। हालांकि इस घोषणा के बाद वह मुजफ्फराबाद के सेंटर प्रेस क्लब में पाकिस्तानी मीडिया से बात करता हुआ नजर आया था। उसने कहा था कि यह घोषणा अमेरिका, इजरायल और भारत की पाकिस्तान के प्रति शत्रुता दिखाती है।

सलाहुद्दीन भारत में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। जनवरी 2016 को पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के पीछे भी उसके संगठन यूनाइडेट जिहाद काउंसिल का हाथ था। जैश-ए-मोहम्मद भी सलाहुद्दीन के ही संगठन का हिस्सा है। उसकी आतंकी गतिविधियों की वजह से 26 जून 2017 को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उसे वैश्विक आतंकियों की सूची में डाल दिया था। 
 

क्या करता है सलाहुद्दीन का बेटा?
सलाहुद्दीन का बड़ा बेटा सैयद शकील अहमद श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में मेडिकल असिस्टेंट है। दूसरा बेटा जावेद युसूफ बडगाम में ही जोनल एजुकेशन ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर है। तीसरा बेटा शाहिद युसूफ श्रीनगर में कृषि विभाग में काम करता था। चौथा बेटा वाहिद युसूफ श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में डॉक्टर है। पांचवां बेटा सैयद मुईद कंप्यूटर इंजीनियर है।

इससे पहले भी एनआईए सलाउद्दीन के एक बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले साल NIA ने सैयद शाहिद को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed