फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nia started action in terror funding case, makes extensive raids on 27 spots

घाटी में टेरर फंडिंग केस में शुरू हुई बड़ी कार्रवाई, 27 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

Wed, 06 Sep 2017 08:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 06 Sep 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
nia started action in terror funding case, makes extensive raids on 27 spots
एनआईए की कार्रवाई - फोटो : डेमो फोटो

एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में शिकंजा और कस दिया है। बुधवार को एनआईए ने श्रीनगर, दिल्ली और गुरुग्राम में 27 स्थानों पर छापेमारी की। पाक समर्थित आतंकी संगठनों से पैसे लेकर घाटी में माहौल बिगाड़ने, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के आरोप में पहले से ही कई अलगाववादी नेता एनआईए की हिरासत में हैं।

विज्ञापन


एनआईए के आईजी आलोक मित्तल के अनुसार टेरर फंडिंग मामले में श्रीनगर में 20 और दिल्ली और गुरुग्राम के सात जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 2.20 करोड़ नकदी बरामद किया गया है। इसके साथ ही वित्तीय लेन देन संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। लैपटाप, मोबाइल, हार्ड डिस्क सहित भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


हवाला आपरेटर तथा ट्रेडर्स के नंबर वाली डायरी, लेजर बुक तथा क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के खाते बरामद किए गए हैं। कुछ बैंक एकाउंट के डिटेल भी जब्त किए गए हैं। छापे के दौरान अरब दौरे से संबंधित यात्रा संबंधी कागजात बरामद किए गए हैं। एनआईए के अनुसार बरामद सामानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में जिन आरोपियों के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की गई, उनमें बशीर अहमद कालू, शौकत अहमद कालू, अब्दुल रशीद भट, फिरदौस इकबाल वानी, सज्जाद सईद खान और इमरान कौसा शामिल हैं। एनआईए की अलग-अलग टीमों ने श्रीनगर के बेमिना, उम्राबाद, जैनाकूट, नौहट्टा और बचपुरा इलाकों में छापे मारे। एनआईए टीम ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। अब उन दस्तावेजों में कई राज सामने आ सकते हैं। 

गिरफ्तार दोनों पत्थरबाज 10 दिन की रिमांड पर

nia started action in terror funding case, makes extensive raids on 27 spots
पत्थरबाज 10 दिन की रिमांड पर - फोटो : demo pics

एनआईए ने मंगलवार को घाटी से एक फोटो फ्रीलांसर समेत एक पत्थरबाज को गिरफ्तार किया था। उन दोनों बुधवार को पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनाें को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया गया है। एनआईए के आईजी ने बताया कि पुलवामा के रहने वाले कामरान यूसुफ और कुलगाम के जावेद अहमद भट को एनआईए ने दक्षिणी कश्मीर से गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इन दोनों को 10 दिन की रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया है। अब इन्हें 16 सितंबर को एक बार फिर दोबारा कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि कामरान पर आरोप है कि वह पत्थरबाजी के फोटो कुछ स्थानीय अखबारों को देता था, उस पर अफवाहें फैलाकर लोगों को पत्थरबाजी के लिए उकसाता था। उसे कई बार पुलिस ने चेतावनी भी दी थी। आरोप है कि भट पत्थरबाजी के लिए युवकों के समूह संगठित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed