{"_id":"59ba24164f1c1b27688b475c","slug":"nia-sent-samman-to-president-of-kashmir-high-court-bar-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां कयूम को एनआईए ने फिर भेजा समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां कयूम को एनआईए ने फिर भेजा समन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने कार्य ठप करने की घोषणा
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां कयूम को एनआईए की ओर से एक बार फिर समन भेजने का बार ने विरोध किया और इसको लेकर काम ठप करने का फैसला लिया है। उनके अनुसार तब तक कार्य बंद रखा जाएगा, जब तक मियां कयूम वापिस नहीं आते।
विज्ञापन
एसोसिएशन के एक सदस्य ने बताया कि एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में काम ठप करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि मीटिंग में इस बात पर जोर दिया गया कि अब एनआईए द्वारा बार की लीडरशिप को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है जो कश्मीर के लिए आवाज उठाते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मियां कयूम को वीरवार को एनआईए के सामने पेश होना है। इस बीच बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि वकीलों की जो टीम 7 सितंबर को कयूम के साथ दिल्ली गई थी, वह दोबारा उनके साथ रहेगी। आगे की कार्यवाही के लिए 15 सितंबर को बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन