उधमपुर हमले में शामिल खुर्शीद ने उगले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शामिल लश्कर के दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को लेकर एनआईए टीम उन स्थानों पर पहुंची, जहां हमले से पहले आतंकी रुके थे।
बताया जाता है कि गिरफ्तार खुर्शीद अहमद इट्टू और फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर ने उधमपुर और उसके आसपास के स्थानों की शिनाख्त की।
साथ ही हमले से पहले समरौली में जिस स्थान पर आतंकियों ने रात बिताई थी, वहां भी एनआईए टीम पहुंची। इस दौरान एनआईए ने तमाम सबूत रिकार्ड किए, जो हमले के चालान में शामिल किए जाएंगे।
कैसे श्रीनगर से उधमपुर आया था नावेद
दोनों ओडब्ल्यूजी को एनआईए ने शनिवार को कुलगाम से गिरफ्तार किया था। आतंकी हमले से पहले जिस ट्रक में पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और नोमान को उधमपुर लाया गया था, उसे एस्कार्ट करने वाली मारुति-800 कार को खुर्शीद अहमद इट्टू चला रहा था। पांच अगस्त को हुए हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे।
उधर, एनआईए की टीम ने खुर्शीद और फैयाज के अलावा पाक आतंकी नावेद व शौकत के साथ ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में कड़ी पूछताछ की। इस केस के लिए नियुक्त जम्मू के पूर्व एसएसपी (वर्तमान में एनआईए में सेवारत) अतुल गोयल के छुट्टी में चले जाने के बाद दिल्ली से एसपी स्तर का नया अधिकारी पूछताछ के लिए जेआईसी पहुंचा।
जिनकी देखरेख में पूछताछ का सिलसिला चला। पाक आतंकी नावेद के अलावा शौकत, खुर्शीद अहमद भट और शाबजार की न्यायिक रिमांड भी समाप्त हो रही है। चारों को बुधवार को एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा।