{"_id":"5c765471bdec2213dd6dc786","slug":"nia-raids-militants-and-separatist-leaders-house-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकियों और अलगाववादियों के घरों पर एनआईए के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकियों और अलगाववादियों के घरों पर एनआईए के छापे
Wed, 27 Feb 2019 02:42 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में अलगाववादियों की धरपकड़ के बीच बुधवार को कई जैश के आतंकियों और अलगाववादियों के घरों पर छापे मारे। इस दौरान तलाशी ली गई। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई फंडिंग के मामले में की है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
एनआईए की टीम ने बुधवार को अवंतीपोरा में मुदस्सर खान और मंजूर मलिक के घर छापेमारी की। इस दौरान सीआरपीएफ ने भी तलाशी अभियान चलाया। साथ ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों को भी खंगाले।
एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह ही पुलिस तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरी घाटी में नौ स्थानों पर छापेमारी की गई। इनमें हुर्रियत (जी) प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी, अशरफ सेहरई, जफर भट व मसरत आलम के मकान भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने अलगाववादियों पर सख्त रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
पहले इनकी सुरक्षा वापस ली गई। इसके बाद पूरी घाटी में अलगाववादियों तथा पत्थरबाजों पर शिकंजा कसते हुए यासीन मलिक समेत 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें ज्यादातर जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता हैं। सैय्यद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, यासीन मलिक, शब्बीर शाह, अगा सैयद मौसवी, मौलवी अब्बास अंसारी, यासीन मलिक, सलीम गिलानी, शाहिद उल इस्लाम, जफर अकबर भट, नईम अहमद खान, फारुख अहमद किचलू, मसरूर अब्बास अंसारी, अगा सैयद अब्दुल हुसैन, अब्दुल गनी भट, मोहम्मद मुसाद्दिक भट और मुख्तार अहमद वजा से सुरक्षा हटाई गई थी।
अलगाववादियों ने दो दिन के बंद का किया आह्वान
एनआईए की छापेमारी तथा सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35 ए पर सुनवाई के विरोध में अलगाववादियों ने दो दिन के बंद का आह्वान किया है। गिलानी, उमर फारूक तथा यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने 27 व 28 फरवरी को पूरी घाटी में बंद रखने की लोगों से अपील की है। उनका कहना है कि इस ज्यादती के विरोध में चुप नहीं बैठा जा सकता है।
एनआईए टीम पर पथराव
जिस दौरान एनआईए की टीम मायसूमा स्थित यासीन मलिक के घर से निकल रही थी तो जेकेएलएफ समर्थकों ने उन पर पत्थरबाजी की। हालांकि, इससे बचते हुए टीम मौके से निकल गई लेकिन पुलिस, सीआरपीएफ व मीडिया कर्मी पथराव की चपेट में आ गए। इन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।