फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raids many places in Baramulla Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः एनआईए का बारामुला में कई स्थानों पर छापा, कार्रवाई जारी

Sat, 14 Mar 2020 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
NIA raids many places in Baramulla Jammu Kashmir
एनआईए की टीम, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के बारामुला में कई स्थानों पर छापा मारा है। एनआईए की यह कार्रवाई पट्टन और मुगलपोरा में चल रही है।

विज्ञापन




आज तड़के एनआईए ने उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के निलाह पलपोरा पट्टन में मोहम्मद मीर पुत्र अली मोहम्मद मीर के घर पर छापा मारा। साथ ही मीर के बेटे को टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं जिन्हें एनआईए ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


सुबह की गई छापेमारी के दौरान, घर में मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और परिवार के सभी सदस्यों के 10 मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त कर लिया गया। बता दें कि यह परिवार फल, सूखे मेवे और कपड़ों का व्यापार करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि सीआरपीएफ और पुलिस के साथ एनआईए ने आज सुबह निलाह पलपोरा पट्टन के गुलाम मोहम्मद मीर के घर पर छापा मारा। वहीं एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान, एनआईए ने कथित तौर पर टेरर फंडिंग मामले के संबंध में मोहम्मद अशरफ मीर के बेटे को गिरफ्तार किया है। इस बीच, एनआईए ने पट्टन के मुगलपोरा सालोसा इलाके में भी छापा मारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed