{"_id":"597b864f4f1c1b29528b47d0","slug":"nia-proposes-government-to-stop-cross-loc-trade-with-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA ने सरकार से की सिफारिश, पाकिस्तान के साथ बंद किया जाए क्रॉस एलओसी ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA ने सरकार से की सिफारिश, पाकिस्तान के साथ बंद किया जाए क्रॉस एलओसी ट्रेड
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
एनआईए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से जम्मू-कश्मीर के उड़ी और पुंछ से पीओेके के लिए होने वाले क्रास एलओसी ट्रेड बंद करने की सिफारिश की है। एनआईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रियासत में आतंक को बढ़ावा देने और घाटी में माहौल खराब करने के मकसद से पाक लगातार सीमा पार व्यापार के जरिये टेरर फंडिंग कर रहा है, जिसे रोकने के लिए क्रास एलओसी ट्रेड बंद करना जरूरी है। गौरतलब है कि साल 2008 में क्रास एलओसी ट्रेड शुरू हुआ था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एनआईए ने अपनी 80 पेज की सिफारिश में कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से क्रास एलओसी ट्रेड के लिए बनाई स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर का पालन नहीं किया गया। पिछले दिनों ट्रेड के जरिए ज्यादातर टेरर फंडिंग हुई। इसलिए देश के हित में इसे आगे चलाना उचित नहीं। एनआईए ने हाल ही में अलगाववादी नेताओं को टेरर फंडिंग के सिलसिले में गिरफ्तार किया है, जिसमें क्रास एलओसी ट्रेड के जरिए टेरर फंडिंग की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो एनआईए के पास कुछ ऐसे सुबूत हाथ लगे हैं, जिसमें यह बात सामने आई है कि एलओसी पर व्यापार करने वाले कारोबारी, हवाला कारोबारी से लेकर कई लोगों का नेटवर्क है। इसमें अमृतसर, श्रीनगर और पुरानी दिल्ली से व्यापारी भी शामिल हैं। इनमें से कई से एनआईए पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन