फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nia office will start soon in jammu

जम्मू में जल्द शुरू होगा एनआईए कार्यालय

Mon, 04 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 04 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
nia office will start soon in jammu

पठानकोट स्थित वायुसेना के एयर बेस में आतंकी हमले की जांच के लिए एनआईए के डायरेक्टर जनरल शरद कुमार और अन्य उच्च अधिकारी पठानकोट पहुंच गए हैं। सभी अधिकारी विमान से सुबह जम्मू पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से पठानकोट रवाना हो गए।

विज्ञापन


इससे पहले एनआईए प्रमुख ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एनआईए का जम्मू कार्यालय जल्द काम करना शुरू कर देगा।

उधमपुर आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए की टीम पहले ही पठानकोट में डेरा डाले हुए है। आशंका है कि आतंकी कठुआ क्षेत्र से घुसे थे और उनका संबंध पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से है।
विज्ञापन


इसलिए पांच माह से रियासत में कार्यरत एनआईए के एसपी अतुल गोयल को पहले ही पठानकोट भेज दिया गया था। आशंका है कि हमलावरों में कश्मीर आधारित कुछ लश्कर के आतंकी शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए प्रमुख शरद कुमार सुबह दिल्ली से जम्मू आने वाली पहली फ्लाइट से पहुंचे।  पठानकोट रवाना होने से पहले उन्होंने राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की।


राज्यपाल से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के अरनिया, कठुआ, सांबा, दीनानगर, उधमपुर और पठानकोट में हुए आधा दर्जन आतंकी हमलों पर विस्तार से बातचीत की। साथ ही हमलों को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed