फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA Issues Notice to separatists in Kashmir

अलगाववादियों को एनआईए ने जारी किया नोटिस, 24 को पेश होने के आदेश

Sat, 22 Jul 2017 11:30 PM IST
amarujala.com-Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com-Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 22 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
NIA Issues Notice to separatists in Kashmir
कश्मीर के अलगाववादी नेता - फोटो : File Photo

अलगाववादियों को एनआईए ने एक बार फिर नोटिस जारी किया है। इन्हें 24 जुलाई को एनआईए के समक्ष पेश होने को कहा गया है। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के दामाद मोहम्मद अल्ताफ शाह उर्फ अल्ताफ फंटूश तथा राजा मेहराजुद्दीन कलवाल को हुमहामा स्थित एनआईए कैंप में बुलाया गया है। 

विज्ञापन


इससे पूर्व भी अल्ताफ और मेहराजुद्दीन को एनआईए द्वारा पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था लेकिन दिल्ली जाने से पूर्व ही राज्य पुलिस द्वारा उन्हें धारा 107 और 151 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया था। बीस दिन बाद 17 जुलाई को रिहा किया गया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पाक से आतंक के लिए फंड मिलने की सूचना पर अलगाववादियों पर शिकंजा कसा गया है। एनआईए द्वारा उनके आवास पर छापेमारी की गई थी। इसके साथ ही उनसे जुड़े कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठान पर भी छापेमारी की गई थी। इस दौरान अहम दस्तावेज, लैपटाप, पैन ड्राइव आदि जब्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed