फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA investigators, with support of forensic identify the vehicle used in Pulwama Attack

पुलवामा हमले में एनआईए के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज, वाहन की पहचान, मालिक फरार

Mon, 25 Feb 2019 07:18 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: यशवीर सिंह Updated Mon, 25 Feb 2019 07:18 PM IST
सार

  • हमले में इस्तेमाल इको कार की हुई पहचान, चालक की तलाश के लिए छापेमारी
  • कार मालिक घटनास्थल से कुछ दूर पुलवामा के ही एक गांव का 

विज्ञापन
NIA investigators, with support of forensic identify the vehicle used in Pulwama Attack
इनसेट: पुलवामा हमले में कार मालिक सज्जाद भट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में जांच कर रही एनआईए को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। हमले से पहले की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। हमले में इस्तेमाल की गई ईको कार तथा उसके मालिक की पहचान कर ली गई है। अब फरार ईको कार के मालिक को तलाशने के लिए छापेमारी की जा रही है। कार मालिक का नाम सज्जाद भट बताया गया। 
विज्ञापन


एनआईए सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में ईको कार देखी गई है जिसने सीआरपीएफ काफिले में चल रही बस को निशाना बनाया था। यह वीडियो घटनास्थल से थोड़ी दूर नेशनल हाईवे की है जिसमें फिदायीन हमलावर आदिल अहमद डार कार चलाता दिख रहा है। एनआईए यह खंगाल रही है कि क्या इस कार में आदिल के अलावा और भी कोई था?
विज्ञापन


वीडियो फुटेज के आधार पर एनआईए ने कार मालिक की भी पहचान कर ली है। कार मालिक हमले वाले दिन से ही फरार है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी भी लगातार जारी है। सूत्रों की मानें तो कार मालिक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलवामा के ही एक गांव का है। एनआईए को अंदेशा है कि हमले में इस्तेमाल ईको कार 2010-11 मॉडल की हो सकती है जिसे दोबारा पेंट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में इस्तेमाल हुई कार के शॉक ऑब्जर्वर भी मिले हैं जिससे कार किस साल में बनी इसका पता लगाया जा रहा है। कुछ पुराने वीडियो और तस्वीरों को भी एनआईए की टीम खंगाल रही है। एक्सपर्ट्स इसकी जांच कर रहे हैं कि जैश-ए-मोहम्मद के वीडियो में आवाज किसकी है। इस वीडियो में जैश ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी और आतंकी डार भी इसमें नजर आ रहा था। विशेषज्ञों की कई टीमें हर पहलू से इस वीडियो की जांच कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed