{"_id":"592d13bd4f1c1b780cbda7f9","slug":"nia-investigation-continues-on-second-day-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक फंडिंग और हिंसा के मामले पर कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से NIA की पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक फंडिंग और हिंसा के मामले पर कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से NIA की पूछताछ जारी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 30 May 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : File Photo
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के दो अलगाववादी नेताओं को मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है। जांच एजेंसी इन अलगाववादी नेताओं पर घाटी में हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा से फंडिंग के आरोपों की जांच कर रही है। एनआईए ने इस मामले में दोनों अलगाववादियों को पूछताछ के लिए समन भेजा था।
विज्ञापन
एजेंसी ने तहरीक-ए-हुर्रियत के फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे और जावेद अहमद बाबा उर्फ गाजी से बैंक और संपत्ति के दस्तावेज लाने को भी कहा है। इससे पहले एनआईए की टीम ने इस महीने की शुरुआत में लगातार चार दिन तक इन लोगों से पूछताछ की थी। फंडिंग का मामला स्टिंग आपरेशन के द्वारा सामने आया था।
विज्ञापन
एनआईए की हाल ही में दर्ज एफआईआर पर भी नजर है, जिसमें कश्मीर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, स्कूलों को जलाने, पत्थरबाजी और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मामले दर्ज हैं। एनआईए टीम ने एडीजी को भी जरूरी जांच संबंधी दस्तावेज सौंप दिए हैं।
विज्ञापन