फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nia found lashkar base in kashmir valley

लश्कर के गुर्गे NIA के रडार पर, 48 लाख के इनाम

Fri, 11 Sep 2015 11:54 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
nia found lashkar base in kashmir valley

उधमपुर आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने घाटी में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों की अहम जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन


साथ ही एनआईए ने लश्कर के जम्मू-कश्मीर में मौजूद कई गुर्गों की पहचान भी कर ली है। इसी प्रक्रिया में एनआईए ने शुक्रवार को लश्कर के छह आतंकियों की जानकारी देने वालों को लिए आठ-आठ लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


ये छह आतंकी उधमपुर हमले को अंजाम देने वाले जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी नावेद और अब्दुल रहमान कासिम के साथी हैं। एनआईए की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इनमें से एक पाकिस्तानी और पांच कश्मीर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कश्मीर के इनामी आतंकी

nia found lashkar base in kashmir valley

इनकी पहचान अबू दुजाना निवासी पाकिस्तान, आदिल शेर गुजरी उर्फ अबू बकर निवासी (बंदरपोरा, काकापोरा) पुलवामा, मोईन कजरू उर्फ अल्ताफ दार निवासी (हवुरा) कुलगाम, माजिद जरगर उर्फ ताल्हा निवासी (ग्रातबल) कुलगाम, मंजूर अहमद भट उर्फ फहदुल्ला निवासी  (संबुरा) पुलवामा, आशिक हुसैन भट निवासी  (चुरसू) पुलवामा की गई है।

इससे पहले एनआईए ने घाटी से गिरफ्तार शौकत अहमद भट और नावेद का दिल्ली में ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाया है। एनआईए घाटी में आगे की कार्रवाई से पहले इन दोनों आतंकियों के दिए गए बयान की तकनीकी तौर पर तस्दीक करवाना चाहती थी।

एनआईए सूत्रों के मुताबिक घाटी की संवेदनशीलता के मद्देनजर किसी भी कार्रवाई से पहले इन आतंकियों के बयान की पूरी पुष्टि जरूरी थी। इसकी वजह है कि इन्हें पाकिस्तान में आतंक की ट्रेनिंग के दौरान जांच को भटकाने की खास ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed